back to top

मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की करना चाहेंगे राजस्थान रॉयल्स

मुंबई। राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल करके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी।मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुका है और वह जीत के साथ विदाई लेने के लिए प्रतिबद्ध होगा लेकिन राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है जिसमें जीत पर वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बन जाएगी।इस मैच में संभावित रूप से गर्म और उमस भरे रविवार की दोपहर में दोनों टीमों की सहनशक्ति और फिटनेस की परीक्षा होगी।

रॉयल्स फिलहाल 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। उसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी, जिससे उसके 16 अंक हो जाएंगे। इससे वह प्लेऑफ के अंतिम स्थान के दो अन्य दावेदार पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों पर कम से कम एक अंक की बढ़त हासिल कर लेगा।लेकिन अगर रॉयल्स की टीम रविवार को हार जाती है, तो उसे प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए यह उम्मीद करनी होगी कि पंजाब और नाइट राइडर्स दोनों को भी अपने अंतिम मैचों में हार का सामना करना पड़े।रॉयल्स ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में जीत से ज्यादा हार का सामना किया है लेकिन वे मुंबई के खिलाफ जीत के लिए जीजान लगा देंगे। उसके खिलाड़ी यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह अवगत हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से कहीं ज्यादा बड़ा खतरा यशस्वी जायसवाल हैं। स्थानीय खिलाड़ी जायसवाल ने गुवाहाटी में जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ जमकर बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 77 रन बनाए थे।जायसवाल उस मैदान पर वापसी कर रहे हैं जहां उन्होंने तीन साल पहले आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया था। उन्होंने इसके बाद अगले साल उसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपना दूसरा शतक बनाया था।

लेकिन राजस्थान रॉयल्स को अभी भी अपने कप्तान रियान पराग और ध्रुव जुरेल से अधिक निरंतरता की जरूरत होगी। यह दोनों बल्लेबाजी क्रम में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं लेकिन बीच के ओवरों में जरूरी गति प्रदान नहीं कर पाए हैं।मौजूदा फॉर्म को देखते हुए रॉयल्स को एक अधिक खतरनाक टीम का सामना करना पड़ेगा। मुंबई के कुछ खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में लौट आए हैं। इन दोनों टीम ने हालांकि पिछले पांच मैचों में तीन हार और दो जीत हासिल की हैं।इस मैच में मुंबई की टीम में शामिल भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा को अपना जलवा दिखाने के लिए आखिरी मौका मिलेगा। वे अच्छा प्रदर्शन करके टीम को सम्मान के साथ विदाई लेने में मदद कर सकते हैं।

टीम इस प्रकार हैं:

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, कृष भगत, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), अमन राव, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (विकेटकीपर), रवि सिंह, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, केवेना मफाका, एडम मिल्ने, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, यशराज पुंजा, युद्धवीर सिंह।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

चीन में कोयला खदान में गैस विस्फोट के कारण 82 लोगों की मौत, कई मजदूर खदान में फंसे हैं

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, चांगझी शहर की लिउशेन्यु कोयला खदान में यह हादसा शुक्रवार शाम हुआ। इस दौरान करीब 247 श्रमिक खदान...

अंतिम लीग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स होगी भिड़ंत

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और दिल्ली कैपिटल्स रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा सत्र के अंतिम लीग मैच में जब...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 निवेशकों को दिए भूमि आवंटन पत्र

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के अंतर्गत 17 निवेशकों को शुक्रवार को भूमि आवंटन पत्र प्रदान...

चीन में कोयला खदान में गैस विस्फोट के कारण 82 लोगों की मौत, कई मजदूर खदान में फंसे हैं

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, चांगझी शहर की लिउशेन्यु कोयला खदान में यह हादसा शुक्रवार शाम हुआ। इस दौरान करीब 247 श्रमिक खदान...

अंतिम लीग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स होगी भिड़ंत

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और दिल्ली कैपिटल्स रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा सत्र के अंतिम लीग मैच में जब...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 निवेशकों को दिए भूमि आवंटन पत्र

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के अंतर्गत 17 निवेशकों को शुक्रवार को भूमि आवंटन पत्र प्रदान...

मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी ई-साइकिल, रूट पर नहीं चलेंगी सिटी बसें

लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में शुÞक्रवार को हुई प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग बैठक में मेट्रो सिटीज में लास्ट माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने पर...

आईटी सिटी में 300 काश्तकारों को लॉटरी से मिले 414 भूखण्ड

लखनऊ। एलडीए ने आईटी सिटी योजना के लिए लैंड पूलिंग नीति के तहत अपनी जमीन देने वाले काश्तकारों को शुक्रवार को लॉटरी के माध्यम...

मेयर अपनी वैधानिक जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल, हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

मेयर सुषमा खर्कवाल को अनुपस्थित मानकर चलेगा नगर निगम का कामकाज,मेयर के प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार सीज करते हुए कोर्ट ने हाईकोर्ट ने साफ...