back to top

एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 6,088 मामले आए सामने, मृतक संख्या हुई 3,583

नई दिल्ली। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण 148 और लोगों की मौत हो जाने के बाद देश में इस घातक वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,583 हो गई है जबकि संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 6,088 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,18,447 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शु्क्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से 148 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो गई और 6,088 नए मामले सामने आए। उसने बताया कि देश में 66,330 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, संक्रमित हुए 48,533 लोग अब स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अभी तक करीब 40.97 प्रतिशत मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। जिन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई हैं, उनमें विदेशी भी शामिल हैं।

गुरुवार सुबह से संक्रमण के कारण जिन 148 लोगों की मौत हुई है, उनमें महाराष्ट्र के 64, गुजरात के 24, दिल्ली के 18, उत्तर प्रदेश के 11, तमिलनाडु के सात, पश्चिम बंगाल के छह, तेलंगाना के पांच, राजस्थान के चार, मध्यप्रदेश के तीन, जम्मू-कश्मीर के दो और बिहार, ओडिशा, हरियाणा और पंजाब का एक-एक व्यक्ति शामिल है। तेलंगाना में कुल मृतक संख्या 45, कर्नाटक में 41 और पंजाब में 39 हो गई है। जम्मू-कश्मीर में इस बीमारी से 20, हरियाणा में 15, बिहार में 11, ओडिशा में सात और केरल एवं असम में चार-चार लोगों की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि झारखंड, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में तीन-तीन लोग इस संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं जबकि मेघालय और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में से 70 प्रतिशत लोग किसी न किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे। देश में महाराष्ट्र में सर्वाधिक संख्या में लोग संक्रमित पाए गए हैं, जहां संक्रमण के 41,642 मामले हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 13,967, गुजरात में 12,905, दिल्ली में 11,659, राजस्थान में 6,227, मध्य प्रदेश में 5,981 और उत्तर प्रदेश में 5,515 मामले सामने आए हैं।

कोविड-19 मामलों की संख्या पश्चिम बंगाल में 3,197, आंध्र प्रदेश में 2,647 और पंजाब में 2,028 हो गई है। संक्रमण के मामले बिहार में 1,982, तेलंगाना में 1,699, कर्नाटक में 1,605, जम्मू-कश्मीर में 1,449 और ओडिशा में 1,103 तक पहुंच गए हैं। हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 1,031 मामले सामने आए हैं, जबकि केरल में 690 मामले हैं। 290 लोग झारखंड में और 217 लोग चंडीगढ़ में वायरस से संक्रमित हुए हैं।

असम में 203, त्रिपुरा में 173, हिमाचल प्रदेश में 152 मामले, उत्तराखंड में 146, छत्तीसगढ़ में 128 और गोवा में अब तक 52 मामलों की पुष्टि की गई है। लद्दाख में कोविड-19 के 44 मामले, जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में संक्रमण के 33 मामले सामने आए हैं। मणिपुर में कोरोना वायरस के 25 मामले, पुडुचेरी में 20 और मेघालय में 14, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और दादरा- नगर हवेली में एक-एक मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...