back to top

आईपीएल में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने मौरिस, गौतम 9.25 और शाहरूख 5.25 करोड़ में बिके

चेन्नई। दक्षिण अफ्रीकी आल राउंडर क्रिस मौरिस गुरूवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी इतिहास में सबसे ज्यादा मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रूपए में खरीदा जबकि अनकैप्ड खिलाड़ी जैसे कर्नाटक के कृष्णप्पा गौतम ने भी यहां बड़ी राशि में बिककर सुर्खियां बटोरीं।

अनकैप्ड (अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैच नहीं खेला हो) स्पिन गेंदबाजी आल राउंडर गौतम को चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ रूपए की रिकार्ड राशि में खरीदा। 32 साल का यह क्रिकेटर अभी इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट श्रृंखला के लिए बतौर नेट गेंदबाज भारतीय टीम के साथ है। तमिलनाडु के शाहरूख खान (जिनका नाम बालीवुड सुपरस्टार के नाम पर है) को उनके आधार मूल्य 20 लाख रूपए से 51 गुना ज्यादा की राशि 5.25 करोड़ रूपए में खरीदा गया।

शाहरूख हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में अपने प्रदर्शन से सुर्खियों में हैं। पंजाब किंग्स ने आईपीएल के नियमित खिलाड़ी गौतम को रिलीज किया था। चेन्नई की टीम ने इंग्लैंड के मोईन अली को खरीदने के बाद उन्हें खरीदा जो उनके दूसरे ऑफ स्पिनर होंगे। इतनी बड़ी राशि से गौतम आईपीएल इतिहास में सबसे मंहगे बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। उनका आधार मूल्य भी 20 लाख रूपए था। मौरिस से पहले एक और आल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल 14.25 करोड़ रूपए की राशि हासिल करने में सफल रहे जिनकी बोली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने जीती। हालांकि मैक्सवेल का इस टी20 लीग में प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं है।

पंजाब किंग्स के पास नीलामी से पहले आठों टीमों में सबसे ज्यादा राशि थी, उसने गेंदबाजी विभाग की कमी को भरने के लिए आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को 14 करोड़ रूपए में खरीदा। 24 साल के इस खिलाड़ी ने आस्ट्रेलिया के लिए दो टेस्ट, 13 वनडे और नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मेच खेले हैं। वह हाल में बिग बैश लीग में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज भी रहे।

पंजाब ने एक अन्य आस्ट्रेलियाई अनकैप्ड तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को खरीदने में आठ करोड़ रूपए खर्च किए। इस 24 साल के खिलाड़ी ने 34 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 43 विकेट चटकाए हैं। मौरिस का आधार मूल्य 75 लाख रूपए का था और उनके लिए चार टीमों ने बोली लगाई जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच उन्हें लेने के लिए बोली लगती रही।

अंत में राजस्थान रॉयल्स ने रिकार्ड बोली में उन्हें खरीद लिया जिससे वह आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गए और इस तरह उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2015 में 16 करोड़ रूपए में खरीदा था। हालांकि आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी विराट कोहली ही रहेंगे जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 17 करोड़ रूपए में रिटेन (टीम में बरकरार रखना) किया था।

मौरिस ने 70 आईपीएल मैचों में 23.95 के औसत से 551 रन बनाए हैं और 80 विकेट चटकाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के मुख्य परिचालन अधिकारी जेक लूच मैक्रम ने मौरिस को खरीदने के बारे में कहा, हमने नीलामी से पहले ही क्रिस से बात की थी और उसकी पूर्ण मेडिकल समीक्षा कराई थी। वह अभी दक्षिण अफ्रीका में बायो-बबल में हैं और उन्हें घरेलू टूर्नामेंट खेलना है।

उन्होंने कहा, क्रिस राजस्थान रॉयल्स के पूर्व खिलाड़ी रहे हैं और वह उन अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं जो इस राशि के अनुरूप हैं। हमने अपनी टीम को फिर से संतुलित कर लिया है, वह हमारे लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वह खेल के सभी चरणों में बेहतरीन गेंदबाज हैं और वह बल्ले से भी हमें मैच जिता सकते हैं। इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने मैक्सवेल पर बोली लगाने की शुरूआत की लेकिन अंत में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच उन्हें लेने की होड़ लग गई।

जिसके बाद विराट कोहली की अगुआई वाली टीम ने 1.96 मिलियन डॉलर की बोली में उन्हें खरीदा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने कहा, हम एक एक्स-फैक्टर वाला खिलाड़ी चाहते थे और मैक्सवेल को खरीदकर खुश हैं। पंजाब किंग्स ने पिछली नीलामी में मैक्सवेल को 10.75 करोड़ रूपए में खरीदा था लेकिन 2020 चरण के बाद इस 32 साल के खिलाड़ी को रिलीज कर दिया था जिन्होंने 13 मैचों में 15.42 के औसत से केवल 108 रन बनाए थे। मैक्सवेल ने 82 आईपीएल मैचों में 22.13 के औसत से 1505 रन बनाए हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...