back to top

व्यर्थ नहीं जाएगी जवानों की शहादत, किसी अपराधी को नहीं बख्शेंगे : योगी

कानपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौबेपुर थानाक्षेत्र में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शुक्रवार को कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और पूरी घटना के लिए जिम्मेदार किसी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। योगी ने शहीदों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध कराने का भी ऐलान किया।

योगी ने यहां पहुंचने के बाद सबसे पहले अस्पताल जाकर घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल लिया। शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद योगी ने कहा, जवानों ने जिस मजबूती के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है, उसके लिए उनके कर्तव्यों के प्रति हम सबकी विनम्र श्रद्धांजलि है। उत्तर प्रदेश सरकार अपने इन सभी शहीद जवानों के परिवार वालों को …. यद्यपि शहादत की कोई कीमत नहीं होती लेकिन उन परिवार वालों के साथ में प्रदेश सरकार पूरी मजबूती के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि शहीद जवानों के परिवारों में प्रत्एक परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में लेने के साथ ही साथ ही असाधरण पेंशन सभी परिवार वालों को सरकार उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही एक करोड़ रुपए प्रत्एक शहीद के परिवार को अतिरिक्त सरकार की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, मैं इस बात के लिए आश्वस्त करता हूं कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है, कानून के दायरे में रहकर उन्हें कठोरतम सजा दिलाने का कार्य प्रदेश सरकार करेगी।

उन्होंने कहा, इस पूरी घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के जवानों की शहादत एवं बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। योगी ने कहा कि रात्रि में घटना घटित होने के तत्काल बाद से ही वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी इस पूरी घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लगातार छापेमारी कर रहे हैं। अनेक टीमें गठित की गई हैं। पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गए हैं। हमारे पुलिस जवानों से जो असलहे छीनकर वे भागे थे, उनमें से कुछ असलहे बरामद भी हुए हैं। शेष पर कार्रवाई जारी है।

योगी ने कहा, हमारे बहादुर जवानों ने दिन रात महसूस ना करते हुए जहां कहीं भी शासन ने उन्हें जिम्मेदारी दी… आपदा हो, कानून व्यवस्था की सुदृढ स्थिति बनाए रखना हो, आम नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने की जवाबदेही का हो, स्वयं के सुख चैन को तिलांजलि देते हुए, स्वयं की परवाह किए बगैर तत्परता और मजबूती के साथ लगातार कार्य किया है। उन्होंने कहा कि माफिया और आपराधिक तत्वों के खिलाफ जो अभियान वर्तमान में चल रहा है, उसके क्रम में यह टीम दबिश देने गई थी और उस दौरान यह घटना हुई है।

उन्होंने कहा, मैं अपने इन बहादुर जवानों को उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता की सुरक्षा के लिए अपने आपको बलिदान करने के लिए उनकी शहादत को कोटि कोटि नमन करता हूं। शोक संतत्प परिजनों के प्रति हमारी पूरी संवेदना है। उत्तर प्रदेश सरकार अपने हर नागरिक की सुरक्षा के साथ साथ हर शासकीय व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए उत्तरदाई हर कर्मी और उसके परिवार उसके सुख दुख में सदैव खड़ी होने के लिए पूरी प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा, जिन लोगों ने ये घटना को अंजाम दिया है, इस दुस्साहसिक घटना के लिए जो भी जिम्मेदार पाया जााएगा, बहुत जल्दी इस घटना की सजा भी भुगतेगा। इस बात के लिए विश्वास दिलाता हूं कि हमारे जवानों का बलिदान किसी भी स्थिति में व्यर्थ नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

संगीत और नृत्य से सजी क्लासिकल वॉइस आफ अवध की शाम

लखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के दो दिवसीय उत्सव क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026 का सफल आयोजन तीन प्रतिष्ठित संस्थाओं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय,...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन 25 जुलाई को हुआ और समापन...

घिरि आई बदरिया घूम-घूम के…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के नौंवे दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को प्रतिभा...

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल...