back to top

नवरात्र पर बाजार गुलजार, पूजा सामग्री की हुई खरीदारी

 

नौ दिन तक माता रानी की पूजा अर्चना की जाएगी

व्रत में खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ की खरीदारी शुरू

लखनऊ। शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं। नौ दिन तक माता रानी की पूजा अर्चना की जाएगी। माता की चौकी सजाने के लिए श्रद्धालु बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। लाल चुनरी से बाजार में दुकाने सज उठी हैं। दस रुपये से लेकर एक हजार रुपये की कीमत में सितारों से जड़ी चुनरी उपलब्ध है।
15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। नौ दिन तक धार्मिक अनुष्ठान की धूम रहेगी। मां भगवती की आराधना की जाएगी। इसके चलते मंदिरों की साफ.सफाई से लेकर भव्य रूप से सजावट की जा रही है। वहीं बाजार नवरात्र की खरीदारी के लिए तैयार हो गया है। माता की लाल चुनरी से लेकर पूजा की विभिन्न सामग्री उपलब्ध है। लोग माता की चौकी सजाने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। पूजा की विभिन्न सामग्री पैकेट में उपलब्ध है। इसके अलावा व्रत में खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ की खरीदारी शुरू हो गई है। बाजार में चहल-पहल देखी जा रही है।

शारदीय नवरात्र की रौनक घरों में ही नहीं, बल्कि मंदिरों और बाजार में भी देखी जा सकती है। नवरात्र की पूजा व व्रत विधि.विधान से करने पर मां दुर्गा प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। शारदीय नवरात्रि सात अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। कलश स्थापना इसी दिन सुबह की जाएगी। मान्यता है कि अगर भक्त संकल्प लेकर नवरात्रि में अखंड ज्योति प्रज्वलित करें और उसे पूरी भावना और मन से जलाए रखे तो देवी प्रसन्न होती हैं और उसकी सभी मनोकामना पूर्ण करती हैं। नवरात्र के दौरान माता रानी को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु कलश स्थापना, अंखड ज्योतिए माता की चौकी आदि तरह के पूजा अर्चना करते हैं। नवरात्र पर्व को लेकर श्रद्घालुओं में उत्साह है। बाजारों में खरीददारी करने के लिए महिलाएं जा रही है। कुछ भक्तों ने रविवार को पितृपक्ष खत्म होने और प्रतिपद्रा लगने के बाद पूजा की खरीददारी शुरू करेगें। आलमबाग, अमीनाबाद, निशांतगंज, चौक, इंदिरानगर एवं गली महौल्लों में पूजा की दुकानों पर खरीदारी हो रही है। दुकानों पर दुर्गा मां की मूर्ति से लेकर माला चुनरी मिल रही है। वहीं कई दुकानों पर सारी पूजा सामाग्री के बने बनाए पैकट मिल रहे हैं। वहीं कुछ भक्तों ने शुक्रवार को ही घरों में कलश स्थापना और मां के दरबार को सजाने के लिए चुनरी के साथ ही नारियल व पूजन सामग्री खरीदी। लोग पूजा के लिए प्रयोग में लाने वाली इलायची, कपूर, कलावा से लेकर हर छोटी से छोटी सामाग्री लिस्ट बनाकर खरीदतें नज़र आएं।

 

RELATED ARTICLES

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

सावन संकष्टी चतुर्थी आज, बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। सनातन धर्म में सावन का महीना और संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश और शिवजी की कृपा पाने के लिए खास माना जाता...

लगातार बारिश के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू । लगातार बारिश के कारण 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के लगातार दूसरे दिन भी बंद रहने से शनिवार को जम्मू के...

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा- मैंने अमेरिका में पढ़ाई छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण से पूरी की

छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विदेश में उनकी शिक्षा के खर्च लेकर उठ रहे सवालों के बीच सोमवार...

CM योगी बोले- नकारात्मकता छोड़कर सदन में सार्थक चर्चा में योगदान करे विपक्ष

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले सभी विपक्षी सदस्यों से सहयोग का आग्रह करते...

सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। श्रावण मास के पहले सोमवार को आज प्रदेश के काशी और मथुरा समेत विभिन्न जिलों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़...

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक...

नेहा धूपिया, आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म 52 ब्लू IFFM में होगी प्रदर्शित

नयी दिल्ली। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म ‘52 ब्लू’ मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। फिल्म के...

होइहि सोइ जो राम रचि राखा… कोर्ट से बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- आज खुशी का दिन है

नई दिल्ली। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद...