back to top

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत में 30 जुलाई को रिलीज हुई थी, और इसका वैश्विक प्रदर्शन इसके एक दिन बाद शुरू हुआ। फिल्म में टॉम हॉलैंड ने स्पाइडर-मैन की भूमिका को दोहराया है, जबकि जेंडाया ने मिशेल जोन्स-वॉटसन का किरदार निभाया है। फिल्म में जैकब बैटलन ने नेड लीड्स, क्रोंडन ने टॉम्बस्टोन और सैडी सिंक ने जीन ग्रे की भूमिका निभाई है।बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने अब तक 310.38 करोड़ रुपये का सकल कारोबार किया है। दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 92.7 करोड़ डॉलर तक पहुंच गई है।

फिल्म में हॉलैंड का किरदार एक नए खतरे का सामना करता है। इसी दौरान अपने जीवन की चुनौतियों के बीच उसके शरीर में आए अप्रत्याशित बदलावों से भी उसे जूझना पड़ता है।‘ब्रांड न्यू डे’ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 38वीं फिल्म है। इसका निर्माण केविन फाइगी और एमी पास्कल ने किया है।फिल्म में मार्क रफालो ने ब्रूस यानी द हल्क की भूमिका, जॉन बर्नथल ने द पनिशर और माइकल मांडो ने स्कॉर्पियन का किरदार निभाया है।

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के अलावा हॉलैंड और जेंडाया हाल में फिल्म ‘द ओडिसी’ में भी साथ नजर आए हैं। क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी यह फिल्म ट्रोजन युद्ध के बाद यूनानी राजा ओडीसियस की 10 साल लंबी कठिन यात्रा पर आधारित है।द ओडिसी ने भी दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ डॉलर से अधिक की कमाई की है।

RELATED ARTICLES

नेहा धूपिया, आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म 52 ब्लू IFFM में होगी प्रदर्शित

नयी दिल्ली। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म ‘52 ब्लू’ मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। फिल्म के...

होइहि सोइ जो राम रचि राखा… कोर्ट से बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- आज खुशी का दिन है

नई दिल्ली। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद...

भारत पदक तालिका में चौथे नंबर पर रहा …70 स्वर्ण समेत 171 पदक के साथ आस्ट्रेलिया फिर शीर्ष पर रहा

ग्लास्गो। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में ऐसे कई खेल नहीं थे जिनमें भारत सबसे प्रबल दावेदार था लेकिन इसके बावजूद भारतीय दल ने राष्ट्रमंडल खेल...

केजीएमयू के डॉ. आनंद मिश्रा एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा को...

यूपी विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और नीट पेपर लीक पर सपा विधायकों का प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए...

सहरसा : पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 3 बजे पैसेंजर ट्रेन नंबर 63344 (समस्तीपुर-सहरसा) के इंजन और उससे...