back to top

नेहा धूपिया, आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म 52 ब्लू IFFM में होगी प्रदर्शित

नयी दिल्ली। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म ‘52 ब्लू’ मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। फिल्म के निर्देशन अली एल अरबी हैं। इसकी कहानी आशीष (यादव शशिधर) नामक एक युवा फुटबॉल प्रेमी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी मां के समर्थन से कोच्चि में अपने एकाकी जीवन से निकलकर 2022 के फीफा विश्व कप के दौरान कतर की यात्रा करता है, ताकि अपने आदर्श खिलाड़ी लियोनेल मेसी से मिल सके।

धूपिया ने एक बयान में कहा, मैं बेहद आभारी हूं कि 52 ब्लू मेलबर्न में भारतीय फिल्म महोत्सव में दिखायी जाएगी। हर फिल्म की अपनी एक यात्रा होती है लेकिन कुछ कहानियां एक कलाकार के रूप में आप पर गहरी छाप छोड़ जाती हैं और ‘52 ब्लू’ निश्चित रूप से उन्हीं में से एक है। यह बेहद भावनात्मक और ईमानदार कहानी है, जो कैमरा बंद होने के बाद भी लंबे समय तक मेरे साथ बनी रही।

अभिनेत्री ने कहा कि वह चाहती हैं कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छुए और उनसे गहरा जुड़ाव स्थापित करे।उन्होंने कहा, भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न ने हमेशा विविध आवाजों और सार्थक कहानियों का सम्मान किया है। ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर ‘52 ब्लू’ का प्रदर्शन हमारी पूरी टीम के लिए बेहद गर्व की बात है। मैं ऑस्ट्रेलिया के दर्शकों के साथ इस अनुभव को साझा करने और उनकी प्रतिक्रियाएं जानने को लेकर उत्साहित हूं।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...

पूर्वांचल-मध्यांचल में फूड इंडस्ट्री का विस्तार, बड़े ब्रांडों ने यूपी पर जताया भरोसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश-अनुकूल नीतियों के बीच प्रदेश में 40...

लखनऊ में तिरंगामय हुआ माहौल, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलीं यात्राएं

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का...

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर, रंग-बिरंगी लाइट्स ने जीता दिल

लखनऊ। स्वंतत्रता दिवस को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सज चुकी है। 15 अगस्त को देखते हुए लखनऊ तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइट में रंगा...

जंग-ए-आजादी की गवाह लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें

15 अगस्त यानी आजादी का दिन। जंग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में लखनऊ की तीन ऐतिहासिक इमारतें ऐसी थीं, जो हिंदुस्तानी सैनिकों के लहू से...

धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा

झुंझुनूं वाली दादी जी का 23वां झूला उत्सवलखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा...

हास्य नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन 20 को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और संस्कृति निदेशालय उत्तरप्रदेश के सहयोग से नगर की रंगसंस्था बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग...

हरियाली तीज आज, सुहागिनें रखेंगी पति के दीर्घायु के लिए व्रत

लखनऊ। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां दोनों ही इस व्रत को...

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंगा बाजार

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजार आजादी के रंग में रंग गया है। राजधानी लखनऊ में कई दुकानें तिरंगा, टोपी, बिल्ला, हैंडरिबन, टीशर्ट...