back to top

24 मार्च : कोरोना संक्रमितों की संख्या 500 के पार, पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान

नई दिल्ली। देश और दुनिया के इतिहास में यूं तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 24 मार्च की तारीख के नाम दर्ज हैं लेकिन बीते बरस 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना के कहर के कारण देशभर में लॉकडाउन लगाने की घोषणा करके इस दिन को इतिहास में जगह बनाने की एक बड़ी वजह दे दी। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 500 से पार होने के बाद यह एहतियाती कदम उठाया गया। तपेदिक को लेकर भी यह दिन खास है क्योंकि इसी दिन बीमारी के बैक्टीरिया की पहचान हुई थी।

डा. राबर्ट कोच ने 24 मार्च 1882 को यह ऐलान किया था कि उन्होंने माइकोबैक्टीरियम टुबरोक्लोसिस का पता लगा लिया है, जो इनसानों में तपेदिक की बीमारी के लिए जिम्मेदार है। यही वजह है कि दुनियाभर में 24 मार्च को विश्व तपेदिक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। वहीं परतंत्र भारत के इतिहास की बात करें तो वह 24 मार्च 1946 का दिन था जब ब्रिटेन का कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा था।

देश दुनिया के इतिहास में 24 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

  • 1307 : देवगिरी :दौलताबाद: के अजेय किले पर अलाउद्दीन खिलजी के नेतृत्व में मलिक काफूर ने कब्जा कर लिया।
  • 1855 : कलकत्ता से आगरा के बीच पहला लंबी दूरी का टेलीग्राफिक संदेश भेजा गया।
  • 1882 : डा. राबर्ट कोच ने उस बैक्टीरिया का पता लगाया, जिसकी वजह से तपेदिक की बीमारी होती है।
  • 1603: एलिज़ाबेथ प्रथम का निधन।
  • 1946: लार्ड पेथिक लारेंस के नेतृत्व में ब्रिटिश कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा।
  • 1972 : ब्रिटेन ने घोषणा की कि वह वेस्टमिंस्टर में अपने केंद्र से उत्तरी आयरलैंड पर शासन करेगा।
  • 1977 : मोरार जी देसाई भारत के चौथे प्रधान मंत्री बने और उन्होंने पहली बार देश में गैर कांग्रेस सरकार बनाई।
  • 1989 : डेल्टा स्टार उपग्रह का परीक्षण।
  • 2008 : भूटान नेशनल असेंबली के लिए पहला आम चुनाव हुआ।
  • 2020 : कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 500 के पार। प्रधानमंत्री ने 21 दिन के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगाया। सड़क, रेल और हवाई सेवा बंद।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...