लखनऊ। मंगलवार मुंबई व दिल्ली जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस व लखनऊ मेल काफी सीटें खाली गई। लखनऊ जंक्शन से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में मंगलवार शाम तक फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी थर्ड एसी व स्लीपर की काफी सीटें खाली गई।
जबकि लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल लखनऊ मेल में मंगलवार शाम 5 बजे तक फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी, थर्ड एसी में सीट उपलब्ध थीं। जबकि स्लीपर में आरएसी 9 रही। स्टेशन पर दूसरे दिन भी यात्रियों के स्टेशन पहुंचने पर मुख्यद्वार से थर्मल जांच के बाद इंट्री दी गई।
उधर, पुष्पक में शाम पांच बजे तक फर्स्ट एसी में 6, सेकेण्ड एसी में 22, थर्ड एसी में 39, स्लीपर में 377 एवं द्वितीय श्रेणी में 399 सीटें खाली दर्शा रही थी। इस ट्रेन का प्रस्थान समय शाम 7.45 मिनट का है। हालांकि नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली लखनऊ मेल स्पेशल मेंसभी क्लास में वेटिंग रहा जबकि सेकेंड एसी में आरएसी 20 की स्थित थी।
रेलवे अफसरों के मुताबिक कोविड-19 का असर महाराष्ट्र में अधिक होने के कारण अभी ट्रेनों में कुछ सीटें खाली अवश्य है लेकिन दो-चार दिन में स्थिति नार्मल हो जायेगी। उल्लेखनीय हो कि इस पुष्पक एक्सप्रेस में मुंबई जाने के लिए कोविड-19 का संक्रमण आने से पहले तीन-तीन महीनें की वेटिंग लिस्ट रहती थी। कुछ यही हाल लखनऊ मेल का भी होता था।





