back to top

हिंदी दिवस पर पीएम मोदी व सीएम योगी समेत कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

लखनऊ।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजप प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी समेत कई नेताओं ने रविवार को हिंदी दिवस पर प्रदेश वासियों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि-आप सभी को हिंदी दिवस की अनंत शुभकामनाएँ। हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान और संस्कारों की जीवंत धरोहर है। इस अवसर पर आइए, हम सब मिलकर हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने और उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक गर्व के साथ पहुँचाने का संकल्प लें। विश्व पटल पर हिंदी का बढ़ता सम्मान हम सबके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

वहीं, प्रदेश के मुख्समंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा प्रदेश वासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक बधाईउ हिंदी हमारी एकता का आधार और अस्मिता की प्रहरी है। समस्त भारतीयों को एक सूत्र में पिरोती हमारी परंपराओं की संवाहिका हिंदी हमें हमारी जड़ों से जोड़ती है। उन्होंने कहा, हिंदी के अधिकाधिक उपयोग व वैश्विक प्रसार का संकल्प लें, इसके विकास में भागीदार बनें और इसे डिजिटल युग की सबसे प्रभावी भाषा बनाएं।

मौर्य ने एक्स पर सुमित्रानंदन पंत के कथन हिंदी हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सरलतम स्रोत है को साझा करते हुए कहा, देश की विविधता, संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों को एक सूत्र में पिरोने वाली हमारी राजभाषा हिंदी दिवस पर समस्त देश व प्रदेश वासियों की हार्दिक शुभकामनाएंउ हिंदी दिवस का यह पर्व हमें अपनी मातृभाषा के सम्मान और उसके वैश्विक प्रसार का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने लिखा, आप सभी प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हिंदी न केवल एक भाषा है बल्कि यह हमारी संस्कृति, सभ्यता और एकता की प्रतीक भी है। चौधरी ने कहा, हिंदी दिवस के अवसर पर हम सब मिलकर हिंदी को नयी बुलंदियों तक पहुंचाने का अटल संकल्प लें।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...