back to top

शाह के जन्मदिन पर मोदी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई नेताओं ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में जिस समर्पण और उत्कृष्टता के साथ अमित शाह योगदान दे रहे हैं उसे पूरा देश देख रहा है। अन्य नेताओं ने शाह के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

शाह आज 56 साल के हो गए। साल 2014 में केंद्र में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद शाह को भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था। उनके नेतृत्व में भाजपा ने कई राज्यों में अपनी सरकारें बनाई और फिर 2019 में भारी बहुमत के साथ केंद्र की सत्ता में वापसी की। पिछले लोकसभा चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने शाह को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया और गृह मंत्रालय जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी सौंपी।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश की प्रगति में जिस समर्पण और उत्कृष्टता के साथ वह अपना योगदान दे रहे हैं, देश उसे देख रहा है। भाजपा को मजबूत बनाने में भी उनके प्रयास स्मरणीय हैं। भगवान उन्हें देश सेवा के लिए अच्छी सेहत और लंबी उम्र दें।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूती देने में वह पूरे मनोयोग से काम कर रहे हैं। उन्होंने, अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्मठता के लिए विख्यात अमितभाई, दीर्घायु हों और उनका स्वास्थ्य हमेशा उत्तम रहे।

नड्डा ने ट्वीट कर कहा, राष्ट्रभक्ति, समर्पण, कर्मठता, संगठन कौशल में निपुण व करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत अमित शाह को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। नीतीश कुमार ने कहा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीटर के माध्यम से शाह को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन व लंबे उम्र की कामना की।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...