back to top

फरीदाबाद सैनिक कॉलोनी चौक पर 50 साल पुरानी मस्जिद व मंदिर समेत कई अवैध निर्माण ध्वस्त, इंटरनेट सेवाओं पर भी लगी रोक

फरीदाबाद। फरीदाबाद सैनिक कॉलोनी चौक पर 50 साल पुरानी मस्जिद समेत कई अवैध निर्माणों को देर रात्रि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ध्वस्त कर दिया। इस दौरान दो मंदिर भी तोड़े गए है। कार्रवाई सुबह करीब 4 बजे शुरू की गई, जिसके लिए नगर निगम ने पहले से ही व्यापक तैयारियां कर रखी थी। किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे इलाके की कड़ी निगरानी की गई।

कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए जिला फरीदाबाद के एनआईटी जोन में एक विशिष्ट दायरे के भीतर मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएमएस और डोंगल सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। यह कदम आज (30 मई) को क्षेत्र में प्रस्तावित एक बड़े तोड़फोड़ अभियान को देखते हुए उठाया गया है।

इसे भी पढ़ें: चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 का शेड गिरा, टीटीई समेत तीन गंभीर रूप से घायल, मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

गृह विभाग की अतिरिक्त सचिव डॉ. वंदना दिसोदिया द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रशासन को खुफिया सूचनाएं मिली थी कि इस तोड़फोड़ अभियान के दौरान तनाव, उपद्रव और सार्वजनिक व निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की आशंका है। इसलिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर पुख्ता इंतजाम किए थे।

करीबन 2000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। ध्वस्त किए गए मलवे को भी समय के अनुसार साथ-साथ उठाया जा रहा है, जिससे कि किसी को दिक्कत ना हो यह कार्रवाई आज 30 मई दोपहर 2:00 बजे तक चलेगी।

RELATED ARTICLES

GT तीसरी बार फाइनल में, रविवार को अहमदाबाद में आरसीबी से होगी खिताबी भिड़ंत

वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर 47 गेंद में 96 रन की पारी खेली मुल्लांपुर। शुभमन गिल के शानदार शतक ने आईपीएल में राजस्थान...

आम जनता को एक और झटका, 1 जून से बिजली 10 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है

लखनऊ। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को भी झटका लग सकता है। 1...

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने स्पष्ट किया, बोले- अमेरिका के साथ अभी तक किसी भी समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया

तेहरान। ईरान हॉर्मुज स्ट्रेट के प्रबंधन को लेकर अड़ा हुआ है। इसी बीच ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने स्पष्ट किया है...

सोना-चांदी में हजारों रुपये की आयी गिरावट, हफ्ते के अंत में सस्ते हुए दाम, निवेशकों की नजर वैश्विक हालात पर

नई दिल्ली। वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक घटनाओं का असर अब सीधे तौर पर कीमती धातुओं के बाजार पर देखने को मिल रहा है। इस...

मुंबई में CNG फिर महंगीं …15 दिन में दूसरी बार 2 रुपये का इजाफा, नई दरें लागू

मुंबई। आर्थिक दबाव के बीच आम लोगों पर महंगाई का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने...

13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म का आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में 13 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में उसके पड़ोस में रहने वाले एक...