back to top

मुंबई में CNG फिर महंगीं …15 दिन में दूसरी बार 2 रुपये का इजाफा, नई दरें लागू

मुंबई। आर्थिक दबाव के बीच आम लोगों पर महंगाई का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने एक बार फिर CNG की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने प्रति किलोग्राम 2 रुपये का इजाफा किया है, जिसके बाद नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

नई कीमतों के अनुसार, मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) के अन्य इलाकों में अब CNG 86 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध होगी।

गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों में यह दूसरी बार है जब CNG के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 14 मई को MGL ने कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की वृद्धि की थी, जिससे CNG का रेट 82 रुपये से बढ़कर 84 रुपये प्रति किलो हो गया था। अब ताजा बढ़ोतरी के बाद यह कीमत 86 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।

कंपनी ने पिछली बढ़ोतरी के दौरान स्पष्ट किया था कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, वेस्ट एशिया में जारी तनाव, रुपये की कमजोरी और सप्लाई चेन में आ रही बाधाओं के चलते गैस खरीद लागत बढ़ गई है। इन्हीं कारणों के चलते कीमतों में लगातार संशोधन करना पड़ रहा है।

CNG की कीमतों में इस बढ़ोतरी का सीधा असर परिवहन क्षेत्र पर पड़ने की आशंका है। ऑटो और टैक्सी चालकों की लागत बढ़ने से किराया बढ़ाने की मांग तेज हो सकती है। मुंबई में ऑटो यूनियन पहले से ही किराया संशोधन को लेकर दबाव बना रही हैं।

MGL के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई महानगर क्षेत्र में 12 लाख से अधिक वाहन CNG पर निर्भर हैं। ऐसे में लगातार बढ़ती कीमतों का असर बड़ी संख्या में वाहन चालकों के साथ-साथ आम यात्रियों की जेब पर भी पड़ना तय माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

GT तीसरी बार फाइनल में, रविवार को अहमदाबाद में आरसीबी से होगी खिताबी भिड़ंत

वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर 47 गेंद में 96 रन की पारी खेली मुल्लांपुर। शुभमन गिल के शानदार शतक ने आईपीएल में राजस्थान...

आम जनता को एक और झटका, 1 जून से बिजली 10 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है

लखनऊ। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को भी झटका लग सकता है। 1...

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने स्पष्ट किया, बोले- अमेरिका के साथ अभी तक किसी भी समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया

तेहरान। ईरान हॉर्मुज स्ट्रेट के प्रबंधन को लेकर अड़ा हुआ है। इसी बीच ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने स्पष्ट किया है...

सोना-चांदी में हजारों रुपये की आयी गिरावट, हफ्ते के अंत में सस्ते हुए दाम, निवेशकों की नजर वैश्विक हालात पर

नई दिल्ली। वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक घटनाओं का असर अब सीधे तौर पर कीमती धातुओं के बाजार पर देखने को मिल रहा है। इस...

13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म का आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में 13 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में उसके पड़ोस में रहने वाले एक...

फरीदाबाद सैनिक कॉलोनी चौक पर 50 साल पुरानी मस्जिद व मंदिर समेत कई अवैध निर्माण ध्वस्त, इंटरनेट सेवाओं पर भी लगी रोक

फरीदाबाद। फरीदाबाद सैनिक कॉलोनी चौक पर 50 साल पुरानी मस्जिद समेत कई अवैध निर्माणों को देर रात्रि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ध्वस्त...