back to top

13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म का आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में 13 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, छठी कक्षा की छात्रा बिहार की रहने वाली है और पिछले लगभग छह वर्ष से फरीदाबाद में अपने मामा के साथ रह रही है।

नाबालिग के परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार शाम पड़ोस में एक परिवार अपने बच्चे का जन्मदिन मना रहा था और जब लड़की वहां जा रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। जब लड़की काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें : ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत, चालक हिरासत में

शिकायत के अनुसार, सड़क के उस पार स्थित एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर उन्होंने आरोपी को लड़की को अपने घर ले जाते हुए देखा। परिवार ने शिकायत में बताया कि वे आरोपी के घर में दाखिल हुए और तलाशी ली लेकिन लड़की नहीं मिली।उन्होंने बताया कि छत पर जाने के बाद लड़की पानी की टंकी के पास बेहोश पड़ी मिली।

पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि पानी के छींटे मारने के बाद लड़की को होश आया और उसने आपबीती सुनाई।पुलिस ने बताया कि इस संबंध में पल्ला थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

GT तीसरी बार फाइनल में, रविवार को अहमदाबाद में आरसीबी से होगी खिताबी भिड़ंत

वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर 47 गेंद में 96 रन की पारी खेली मुल्लांपुर। शुभमन गिल के शानदार शतक ने आईपीएल में राजस्थान...

आम जनता को एक और झटका, 1 जून से बिजली 10 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है

लखनऊ। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को भी झटका लग सकता है। 1...

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने स्पष्ट किया, बोले- अमेरिका के साथ अभी तक किसी भी समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया

तेहरान। ईरान हॉर्मुज स्ट्रेट के प्रबंधन को लेकर अड़ा हुआ है। इसी बीच ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने स्पष्ट किया है...

सोना-चांदी में हजारों रुपये की आयी गिरावट, हफ्ते के अंत में सस्ते हुए दाम, निवेशकों की नजर वैश्विक हालात पर

नई दिल्ली। वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक घटनाओं का असर अब सीधे तौर पर कीमती धातुओं के बाजार पर देखने को मिल रहा है। इस...

मुंबई में CNG फिर महंगीं …15 दिन में दूसरी बार 2 रुपये का इजाफा, नई दरें लागू

मुंबई। आर्थिक दबाव के बीच आम लोगों पर महंगाई का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने...

फरीदाबाद सैनिक कॉलोनी चौक पर 50 साल पुरानी मस्जिद व मंदिर समेत कई अवैध निर्माण ध्वस्त, इंटरनेट सेवाओं पर भी लगी रोक

फरीदाबाद। फरीदाबाद सैनिक कॉलोनी चौक पर 50 साल पुरानी मस्जिद समेत कई अवैध निर्माणों को देर रात्रि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ध्वस्त...