back to top

राजीव गांधी की जयंती पर राहुल, प्रियंका समेत कई कांग्रेसियों ने किया याद

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें अपने पिता की कमी हमेशा महसूस होती है।

उन्होंने ट्वीट किया, राजीव गांधी समय से आगे और दूरद्रष्टा थे। साथ ही वह दयालु और स्नेह करने वाले इंसान थे। यह मेरे लिए सौभाग्य और गौरव की बात है कि वह मेरे पिता हैं। हमें उनकी कमी आज के दिन और रोजाना महसूस होती है। राहुल गांधी ने वीरभूमि पहुंचकर राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किया।

प्रियंका ने ट्विटर पर पिता के साथ अपने बचपन की की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह हाथों में तिरंगा लिए हुए नजर आ रही हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा, राजीव गांधी जी का राजनीतिक जीवन छोटा था, लेकिन इस अल्प समय में भी उन्होंने देश की प्रगति को नई दिशा प्रदान की। उनका मानना था कि भारत की एकता उसकी विविधता के कारण और मजबूत होती है। उनके आदर्शों पर अमल करना ही हमारी ओर से उन्हें सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, राजीव गांधी जी की अगुवाई में देश आधुनिक भारत बनकर 21वीं सदी की तरफ बढ़ा था। राजीव गांधी ने आईटी के क्षेत्र में देश को महाशक्ति बनाने का सपना देखा था। वह आज भी देश के लोगों के दिल में बसे हैं।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री, सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति के जनक, जिन्होंने 21वीं सदी के आधुनिक भारत की नींव रखकर आधुनिकता की छाप छोड़ी, भारत रत्न राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।

राजीव गांधी की जयंती पर भारतीय युवा कांग्रेस ने देश के विभिन्न हिस्सों में पौधारोपण, पौधा वितरण, रक्तदान शिविर और ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा, राजीव जी एक ऐसे प्रधानमंत्री थे जो गांव और शहर के बीच की खाई को पाटना चाहते थे।

उन्होंने 18 साल के युवाओं को मतदान का अधिकार दिया और साथ ही सूचना क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था से देश को नई दिशा दी। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक देश का नेतृत्व किया। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान 1991 में उनकी हत्या कर दी गई थी।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...