back to top

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन पर नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उनके नेतृत्व, राष्ट्रसेवा, और सहकारिता के क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संदेश में लिखा, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने संदेश में कहा,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र की सेवा में लंबे जीवन की प्रार्थना करता हूं। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह के अनुशासन, कर्मठता और संगठन-कौशल की प्रशंसा की।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, अनुशासन, कर्मठता और संगठन-कौशल के अद्भुत समन्वय, लोकप्रिय जननेता और देश की आंतरिक सुरक्षा के शिल्पी केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर यश की प्राप्ति हो। आपका राष्ट्रसेवा और सहकारिता का पथ और भी जनकल्याणकारी बने, यही मंगलकामना है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संदेश में अमित शाह के नेतृत्व और योगदान को अनुकरणीय बताया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की असंख्य शुभकामनाएं। आपकी असाधारण दृढ़ इच्छाशक्ति और देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति आपका समर्पण अनुकरणीय है।

रेखा गुप्ता ने आगे लिखा, आपके (अमित शाह) अडिग नेतृत्व में देश, नक्सलवाद के प्रभाव को निर्णायक रूप से समाप्त होते देख रहा है और अनुच्छेद 370 के ऐतिहासिक निरसन से अखंड भारत की भावना को भी हम सभी देशवासियों ने साकार होते देखा है। एक कुशल संगठन शिल्पी के रूप में, आपके प्रयासों ने भारतीय राजनीति में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आपका दूरदर्शी मार्गदर्शन और कार्यकर्ता प्रिय स्वभाव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आपके नेतृत्व में राष्ट्र की सुरक्षा और सहकारिता क्षेत्र निरंतर सशक्त हो।”

इस दौरान, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गृह मंत्री अमित शाह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी सार्वजनिक जीवन के लिए ईश्वर से कामना की।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गृह मंत्री अमित शाह के योगदान को रेखांकित किया।

पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “सहकारिता से समृद्धि संकल्पना को साकार करने वाले और राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ कर कश्मीर समेत विकास से वंचित क्षेत्रों को प्रगति की मुख्य धारा से जोड़ने वाले कुशल प्रशासक, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। बाबा केदार से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ व मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...