back to top

मनमोहन सिंह राजस्‍थान से राज्‍यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

जयपुर: राजस्थान में राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस के डॉ. मनमोहन सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं विधानसभा सचिव प्रमिल कुमार माथुर ने सोमवार अपराह्न तीन बजे बाद नाम वापसी का समय निकल जाने पर डॉ. सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। माथुर ने इस अवसर पर सिंह का निर्वाचन प्रमाण पत्र उनके द्वारा अधिकृत सरकारी मुख्य सचेतक डा. महेश जोशी ने प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि राज्यसभा की एक सीट के लिए एक ही उम्मीदवार डा. सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। नाम वापसी का समय निकल जाने के बाद एक उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में रहने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मनमोहन सिंह के राज्यसभा में चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है। गहलोत ने ट्वीट कर कहा, डा सिंह का चुना जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उनके भरपूर ज्ञान और अनुभव से राजस्थान की जनता को बहुत लाभ मिलेगा।

 

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट के जरिए सिंह को बधाई देते हुए कहा, राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को हार्दिक बधाई। आपके लंबे और बेदाग अनुभव से प्रदेश निश्चित ही लाभान्वित होगा। आज हम समस्त प्रदेशवासी आपको प्रतिनिधि के रूप में पा कर गौरवान्वित हैं। उल्लेखनीय है कि भाजपा के राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। कांग्रेस के वयोवृद्घ नेता सिंह लगभग तीन दशक तक असम से राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। उनका यह छठा कार्यकल होगा। वर्ष 1991 से 2019 तक लगातार पांच बार असम से राज्यसभा सदस्य रह चुके सिंह 2004 से 2014 के बीच लगातार दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल इस वर्ष 14 जून को समाप्त हो गया। कांग्रेस पार्टी सीटों की संख्या के अभाव में और कोई स्थान खाली नहीं होने के कारण असम से उन्हें फिर से नामांकित नहीं कर सकी। राजस्थान से राज्यसभा की 10 सीटें हैं। उनमें से नौ पर भाजपा के सदस्य हैं और अब एक सदस्य कांग्रेस पार्टी का है।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री योगी से अनुराग ठाकुर की मुलाकात, आत्मनिर्भर भारत पर हुई चर्चा

लखनऊ। लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कालिदास5 मार्ग स्थिति सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस...

कुशीनगर में बोले योगी- पहली बार अन्न ग्रहण करने वाला बच्चा भी अपना भविष्य सुरक्षित होने को लेकर आश्वस्त

कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर में पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान और पिछले नौ वर्षों में हुए विकास कार्य की तुलना...

भविष्य के युद्ध सिर्फ एआई से नहीं, बल्कि संकल्प और सैनिकों के दम पर जीते जाएंगे: राजनाथ सिंह

विशाखापत्तनम। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भविष्य के युद्ध कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से लड़े जा सकते हैं, लेकिन...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...