back to top

मंगल पांडे की जयंती आज, पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह,सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली। भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम के महानायक मंगल पांडे की जयंती पर देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साहस को नमन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मंगल पांडे को याद करते हुए लिखा, महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। वे ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देने वाले देश के अग्रणी योद्धा थे। उनके साहस और पराक्रम की कहानी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, 1857 के संग्राम के नायक, अद्वितीय योद्धा व राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा मंगल पांडे जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उन्होंने आगे कहा कि मंगल पांडे ने अपने साहस और पराक्रम से अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी थी। उनके नेतृत्व में बैरकपुर छावनी आजादी की क्रांति का केंद्र बन गई और इससे देशभर में स्वतंत्रता की लहर फैल गई।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी उन्हें नमन करते हुए कहा, 1857 की क्रांति के अग्रदूत, मां भारती के वीर सपूत और अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती पर शत्-शत् नमन। देश की स्वाधीनता व सांस्कृतिक स्वाभिमान के लिए उनका त्याग और समर्पण अविस्मरणीय है।केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगल पांडे को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “मां भारती के वीर सपूत, प्रथम स्वाधीनता संग्राम के महानायक और अमर बलिदानी मंगल पांडे की जयंती पर कोटिश: नमन करता हूं। उनका त्याग, समर्पण एवं बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत, अमर बलिदानी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! उनका सर्वोच्च बलिदान स्वतंत्रता की चेतना का प्रथम शंखनाद था और उनकी अमर क्रांति-ज्योति युगों तक हर भारतीय हृदय में राष्ट्रसेवा का दीप जलाती रहेगी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने लिखा, न डर था, न झुकने की सोच, बस आजादी का जुनून था। एक नाम, जो बगावत की पहचान बना- महानायक मंगल पांडे। उनकी जयंती पर उन क्रांतिकारी को शत्-शत् नमन।

मंगल पांडे को 1857 की क्रांति का प्रथम नायक माना जाता है। उन्होंने अंग्रेजी सेना में रहते हुए बैरकपुर में विद्रोह कर आज़ादी की पहली चिंगारी जलाने का कार्य किया, जिससे भारत के स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत हुई। आज भी उनका साहस और बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...