back to top

मुख्यमंत्री से अपनी किताब का विमोचन कराने वाले व्यक्ति ने जौहरी की पत्नी से 1.75 करोड़ रु ठगे

उत्तराखंड। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हाल ही में अपनी किताब का विमोचन कराने वाले एक व्यक्ति को एक जौहरी की पत्नी से कथित तौर पर 1.75 करोड़ रुपये की नकदी और जेवरात ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज्षिकेश के डीएसपी दिनेश चंद्र ढौंडियाल ने बताया कि महेंद्र रोड़े उर्फ योगी प्रियव्रत अनिमेष ने साधु का वेश धारण कर महिला को ठगा था, जिसे रविवार देर रात लाल टप्पर क्षेत्र के नेचर विला के कॉटेज नंबर 21 से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उसके पास से करीब 10 लाख रुपये के सोने और चांदी के जेवर भी बरामद हुए हैं।

 

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ठग ने आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों पर आाधारित अपनी पुस्तक मानस मोती का विमोचन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी से नौ जुलाई को देहरादून के बीजापुर अतिथि गृह में करवाया था। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में किताब की एक प्रति पकड़े हुए धामी की एक तस्वीर भी मीडिया के साथ साझा की गई थी। तस्वीर में धामी को अनिमेष के साथ देखा जा सकता है।
डीएसपी ने कहा कि ठग को उसके खिलाफ ज्षिकेश के जाने-माने जौहरी हितेंद्र पंवार की शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया, जिसने अनिमेष पर उसकी पत्नी से लगभग 1.75 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषणों की ठगी करने का आरोप लगाया है।

 

शिकायत के अनुसार, जौहरी की पत्नी मानसिक रूप से बीमार है और धोखेबाज के जाल में फंस गई। पुलिस ने बताया कि हाई-प्रोफाइल ठग को राजनेताओं सहित प्रभावशाली लोगों के साथ फोटो खिंचवाने और अपने संपर्कों को दिखाने के लिए फेसबुक पर तस्वीरें पोस्ट करने की आदत थी। साधु का वेश बनाकर वह उन लोगों को ढूंढता था, जिन्हें आसानी से फंसाया जा सकता है और उनके पैसे ठग लेता था। उन्होंने बताया कि ठग को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लेने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।

 

डीएसपी ने बताया कि अनिमेष के खिलाफ हरियाणा के करनाल में कई मामले दर्ज हैं। वह पहले भी दो बार अलग-अलग मामलों में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि उसके पास से ठगी गई नकदी और जेवर बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...