back to top

व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों की हत्या की

आत्महत्या की कोशिश से पहले पत्नी पर भी जानलेवा हमला

 

अरावली। गुजरात के अरावली जिले में एक घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर दी। पत्नी पर जानलेवा हमला करने के साथ ही उसने खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला की हालत नाजुक है। यह घटना शुक्रवार रात मेघराज तालुका के रमाड गांव में हुई। इसारी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी जीवाभाई देदुन ने आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद रविवार को उसे हिरासत में लिया गया।

 

उन्होंने बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी के किसी और के साथ संबंध में होने का शक था। शुक्रवार रात व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वह अपनी दो बेटियों (एक की उम्र ढाई साल और दूसरी की उम्र आठ साल) और नौ साल के एक बेटे को गांव के निकट स्थित एक बांध में फेंक दिया।

 

शनिवार शाम में तीनों शव पानी से निकाले गए। अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह आरोपी ने बांध के निकट के एक पेड़ से कथित तौर पर फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने उसे देख लिया और एम्बुलेंस बुलाया। आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की पत्नी का इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक है।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...