back to top

सबको रूलाता प्याज

प्याज एक ऐसा कृषि उत्पाद बन चुका है जो कभी सामान्य नहीं रहता है। इसके भाव या तो इतने अधिक हो जाते हैं कि गरीबों को दाल में तड़का लगाना मुश्किल हो जाता है और कभी इतने गिर जाते हैं कि किसानों को सड़क पर फेंकने के लिए मजबूर होना पड़ता है। कुल मिलाकर या तो प्याज का उपयोग करने वाला उपभोक्ता रोता है या फिर उत्पादक किसान। यह स्थिति दरअसल इसके भण्डारण एवं प्रोसेसिंग सुविधाओं की कमी और बाजार में व्याप्त अराजकता का परिणाम है।

अगर प्याज का उत्पादन अधिक होता है तो इसका प्रसंस्करण होना चाहिए ताकि बाजार का भाव गिरने न पाये। जब बाजार में आपूर्ति कम हो तो प्रसंस्करण या भंडारण से निकालकर बाजार में डाल दिया जाये जिससे उपभोक्ता को परेशान न होना पड़े। कुल मिलाकर आज जो प्याज उत्पादकों एवं उपभोक्ताओं की दशा है उसके पीछे सरकार की अस्थिर नीतियां, सुविधाओं की कमी के साथ देश की जनता भी जिम्मेदार है।

जब प्याज के दाम बढ़ जाते हैं तो राजनीतिक पार्टियां और जनता भी तमाशा खड़ी कर देती है। प्याज-प्याज चिल्लाकर अंतत: सरकार को निर्यात रोकने, आयात बढ़ाने जैसे उपायों पर विवश कर देती है। इससे यह होता है कि भारतीय प्याज का बाजार विदेशों में खत्म हो जाता है।

जब मांग होती है तब निर्यात रोक दिया जाता है और उत्पादन अधिक होता है तो बाजार खत्म हो चुका है। यह स्थिति देश के लिए चिंताजनक है। आज भले ही कोई फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत कवरेज में न हो लेकिन उनके उत्पादन पर किसानों को खर्च तो करना ही पड़ता है। इसलिए सरकार को जब बाजार भाव कम हो तो एक न्यूनतम विडों देना चाहिए जिस पर बेचकर किसान नफा न कमा सकें तो भी कम से कम पूंजी तो निकाल ही सकें।

यह भी कि देश को कुछ राशन पर भी खर्च करना चाहिए। लोग महंगी से महंगी गाड़ियों से चल लेते हैं। लग्जरियस उपभोग करते हैं लेकिन जब आटा-दाल पर खर्च करने की बात आती है तो अचानक सब गरीब हो जाते हैं। जो लोग गरीब हैं सरकार उनको सस्ते दर पर अनाज दे, लेकिन कम से कम जो बाजार में रेट हो वह मुनाफे वाला होना चाहिए। कोई भी उद्यम घाटे में नहीं चल सकता है।

अगर किसानों को लगातार घाटा होगा तो वे खेती से अलग हो जायेंगे और देश पर संकट आ जायेगा। इसी तरह किसी चीज का भाव लगातार ऊंचा होगा तो लोग उसको उपभोग छोड़ देंगे। कुल मिलाकर प्याज न तो सस्ता ठीक है और ही महंगा। इसके दाम 20-30 रुपये प्रति किलो के आसपास होना चाहिए जिससे उपभोक्ता और उत्पादक दोनों विन-विन स्थिति में रहेंगे। प्याज के जो दाम आज चल रहे हैं वह सरकार के कुप्रबंधन एवं प्राकृतिक आपदा का नतीजा है।

ऐसे समय में लोगों को धैर्य से काम लेना चाहिए। 200 या डेढ़ सौ रुपये किलो प्याज होना कोई भाव नहीं है। इस भाव पर प्याज लेने के बजाय लोगों को वैकल्पिक उपाय पर सोचना चाहिए। जब प्याज की आपूर्ति सामान्य हो जायेगी तो फिर इसके भाव भी सामान्य हो जायेंगे।

RELATED ARTICLES

‘चोटी विवाद’ पर ब्रजेश पाठक का बड़ा दांव…बटुकों का तिलक लगाकर किया सम्मान, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों 'चोटी विवाद' ने नया मोड़ ले लिया है, जिसके केंद्र में प्रयागराज का माघ मेला और...

महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब …आठ लाख श्रद्धालुओं और हजारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ भव्य तैयारियां

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ने की...

7 साल से न बैठे, न लेटे…माघ मेले में इस युवा साधु ने सबको चौंकाया

प्रयागराज। प्रयागराज में आस्था का केंद्र बने माघ मेले में मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक माहौल के बीच साधुओं की विभिन्न भावभंगिमाएं और विचित्र व्यवहार बरबस...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...