back to top

माता बड़ी भुइयन मंदिर में 13वें सुमेरू रूद्रमहायज्ञ का शुभारंभ

निकाली गई भव्य कलश यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। राजधानी में 108 फीट ऊंची लखनऊ की पहली धर्मध्वजा तले ख्याति प्राप्त माता बड़ी भुइयन मंदिर में अग्नि स्थापन के बाद आज 13वें सुमेरू रूद्रमहायज्ञ शुभारंभ हुआ। इससे पहले शनिवार को आईआईएम रोड के सरौरा स्थित माता बड़ी भुइयन मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां चन्द्रिका देवी मंदिर में पूजन—अर्चन कर मां गोमती नदी से कलश में जल भर वापस बड़ी भुय्यन माता मंदिर पहुंचे। जिसके बाद माता बड़ी भुइयन मंदिर आनंद गिरि सेवा ट्रस्ट प्रमुख एवं तपस्वी नागा साधु आनंद गिरि व चित्रकूट से आयार्च शिवाकान्त द्विवेदी तथा कुशल पुरोहितों के नेतृत्व में पूरे विधि—विधान के साथ यहां नौ कुण्डीय सुमेरू रूद्रमहायज्ञ का शुभारंभ हुआ। 5 नवंबर तक चलने वाले इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धा एवं आस्था का अनूठा संगम नजर आया। तपस्वी नागा साधु आनंद गिरि महाराज ने बताया कि विश्व के कल्याण, लोगों में सद्बुद्धि, सद्व्यवहार एवं धर्म के विकास के लिए प्रत्येक वर्ष मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में नौ कुण्डीय सुमेरू रूद्रमहायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 4 नवबंर को पूणार्हुति के साथ महायज्ञ का समापन हो जाएगा। वहीं 5 नवंबर को भव्य भंडारा, वार्षिक मेला एवं रावण दहन के साथ यह पांच दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा।

RELATED ARTICLES

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...