back to top

फेंक के सुपरस्टार नीरज चोपड़ा एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे: एएफआई


भुवनेश्वर। भारतीय भाला फेंक के सुपरस्टार नीरज चोपड़ा सितंबर-अक्टूबर में जापान में होने वाले एशियाई खेलों में अपने खिताब का बचाव करने के लिए मैदान पर उतरेंगे। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) की चयन समिति के अध्यक्ष आदिल सुमारीवाला ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। चोपड़ा सितंबर 2025 में तोक्यो विश्व चैंपियनशिप से पहले पीठ के निचले हिस्से में लगी चोट से उबर गए हैं। उन्होंने हाल में दोहा डायमंड लीग से अपने सत्र की शुरुआत की, जहां उन्होंने 85.69 मीटर के थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता 28 वर्षीय चोपड़ा ने राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने की पुष्टि तो कर दी थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया था कि वह 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे या नहीं।सुमारीवाला ने कहा,वह (चोपड़ा) राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों दोनों में भाग लेंगे। उन्होंने क्वालीफाई कर लिया है और वह अभी चोट से पूरी तरह उबरने की प्रक्रिया में है। उन्हें सत्र की अपनी पहली प्रतियोगिता में ही 86 मीटर (85.69 मीटर) भाला फेंका, जो शानदार है।

उन्होंने कहा, नीरज ने (चीन में 2022 में खेले गए एशियाई खेलों में) 88 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता था। वह अब 86 मीटर के करीब हैं, तो हमें कोई कारण नहीं दिखता कि जिससे यह लगता हो कि वह राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों दोनों में अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे।एएफआई की चयन समिति यहां चल रही राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन रविवार को भारतीय टीम की घोषणा कर सकती है।चोपड़ा ने चीन के हांगझोऊ में पिछले एशियाई खेलों में 88.88 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

आइची-नागोया में चोपड़ा का सामना श्रीलंका के उभरते सितारे रुमेश थरंगा पथिरागे से होने की उम्मीद है, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में 90 मीटर का आंकड़ा पार किया और दो डायमंड लीग खिताब जीते। इनमें दोहा में जीता गया खिताब भी शामिल है।पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम भी इस दौड़ में शामिल हो सकते हैं, जिससे एशियाई खेलों में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता और भी रोमांचक हो जाएगी।


एएफआई ने हालांकि यह फैसला चोपड़ा पर छोड़ दिया है कि क्या वह 23 जुलाई से दो अगस्त तक ग्लासगो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से पहले किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं या नहीं।चोपड़ा को इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 32 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया गया था।एएफआई के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष सुमारीवाला ने कहा, ‘‘हमने यह फैसला उन पर छोड़ दिया है। वह इन प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और अब हमारा ध्यान उस प्रक्रिया पर है जिससे वह राष्ट्रमंडल खेलों के साथ-साथ एशियाई खेलों में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।’

RELATED ARTICLES

जूनियर विश्व चैंपियनशिप में वंशिका और नरवाल ने भारत को दिलाया रजत पदक

सुहल (जर्मनी)। वंशिका चौधरी और शिव नरवाल की भारतीय जोड़ी ने यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम...

श्रेयांका पाटिल चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर, प्रेमा रावत टीम में शामिल

लीड्स। भारत की ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल टखने की चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह...

टीम का हौसला बढ़ाने के लिए सरकारी खर्चे पर वैंकूवर पहुंचे कतर के प्रशंसक

वैंकूवर। कतर के प्रशंसक विश्व कप फुटबॉल में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए सरकारी खर्चे पर यहां पहुंच गए हैं। कतर के...

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का कल: मंत्री कपिल देव अग्रवाल

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 36,103 युवाओं का प्रशिक्षण लक्ष्य जारी 15 जुलाई 2026 से शुरू होंगी कक्षाएं, बैच में अधिकतम 35 प्रशिक्षणार्थी आईटी, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स,...

राम मंदिर चंदा विवाद पर उद्धव ठाकरे का हमला, बोले- भाजपा ने हिंदुओं को दिया धोखा

यवतमाल (महाराष्ट्र)। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या के राम मंदिर को मिले चंदे में कथित गबन का मुद्दा उठाते...

लखनऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 5 सहायक पुलिस आयुक्तों के तबादले

लखनऊ। राजधानी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के पांच अधिकारियों...

भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए संस्थापकों के मूल्य और आदर्श सदैव सर्वोपरि : मुख्यमंत्री योगी

भाजपा महानगर इकाई की तरफ से आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के उद्घाटन सत्र में बोले सीएम योगी गोरखपुर, 27 जून। मुख्यमंत्री योगी...

अब महाराष्ट्र में TET का पेपर हुआ लीक, एक दिन पहले होने वाली परीक्षा हुईं रद

मुंबई। महाराष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है, जहां ठाणे जिले के भिवंडी...

JPNIC मामले में एलडीए के दो पूर्व इंजीनियर 7 जुलाई को तलब

वित्तीय अनियमितताओं की विभागीय जांच तेज, आयुक्त के समक्ष होगी व्यक्तिगत सुनवाई लखनऊ। गोमतीनगर स्थित बहुचर्चित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) परियोजना में कथित वित्तीय...