back to top

मैने मोहन को बुलाया हैं वो आता होगा…

श्री श्याम मन्दिर में वृंदावन की पूनम दीदी के भजनों पर भावुक हुए श्रद्धालु

लखनऊ। रविवार, बीरबल साहनी मार्ग रोड स्थित श्री श्याम मन्दिर में श्री श्याम जन्मोत्सव के दूसरे दिन श्री श्याम संकीर्तन रस धारा भजन संध्या आयोजन हुआ। इस दौरान भजन गायिका साध्वी पूर्णिमा उर्फ पूनम दीदी ने राधे नाम संकीर्तन से धूम मचा दी। साध्वी पूर्णिमा ने अपने चिरपरिचित अंदाज में भजन सुनाने शुरू किए तो श्रोता भावविभोर होकर झूम उठे। श्री श्याम परिवार लखनऊ की ओर से इस भजन संध्या में साध्वी पूनम ने भजनों की तान छेड़ी तो उपस्थित श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। श्रोताओं को अपने भजनों से जोड़ते हुए उन्होंने भजन मैंने मोहन को बुलाया है वह आता होगा…, मुझे अपने ही रंग में रंगले मेरे यार सांवरे…, मैं जहाँ भी रहूँ बरसाना मिले…, मुश्किल है सहन करना ये दर्द जुदाई का…, मेरे जीवन की जुड़ गई डोर किशोरी तेरे चरणन में…, श्याम मोरे नैनन आगे रहियो…, तू जिने मर्ज़ी दु:ख दे ले…, छाएं काली घटाएं तो क्या…, सारे तीरथ धाम आपके चरणों में गुरुदेव…, तेरेयां चरणा च मेरी अरदास…,ऐंवे रूसिया ना कर मेरी जान सजना…. भजनों पर भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
उन्होने कहा कि धर्म बचेगा तो हम सुरक्षित रहेंगे गौ माता की सेवा सबको करनी ही चाहिए गौ माता वात्सल्य का श्रेष्ठ स्वरूप है ’ गौ सेवा करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है ’ भगवान राम और भगवान कृष्ण इस देश की पहचान है ’ अगर किसी को कोई नशा करना है तो वह भगवान श्रीकृष्ण के नाम का नशा करे। भजन संध्या में भक्ति का ज्वार ठंड और शीत लहर को भी मात दे रहा था। भजनों की धुन पर भक्त आंखें बंद कर झूमे जा रहे थे
इस अवसर पर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महामंत्री रूपेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सुधीश गर्ग, अनुराग साहू, अनिल गुप्ता, वीरेंद्र अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, पुनीत माहेश्वरी, विकास अग्रवाल, रत्नेश अग्रवाल, लोकेश, प्रदीप बंसल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

साल 2027 में लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण कि अवधि लगभग 06 मिनट और 23 सेकेंड के लिए मानी जा रहीलखनऊ। साल 2027 में अद्भुत सूर्य ग्रहण लगने जा रहा...

लखनऊ की नीलम को मिला वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकॉन फिनिक्स क्वीन 2026 का ताज

यह ताज न केवल सुंदरता का प्रतीक हैलखनऊ। राजधानी की नीलम शंखवार को वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकॉन फिनिक्स क्वीन 2026 का ताज मिला।...

बेंगलुरु में आज से दिखेगा आध्यात्म, संस्कृति व उत्सव का अद्भुत संगम

उत्तर प्रदेश महोत्सव बेंगलुरु के दिल में रंगों को साकार करने के लिए तैयार लखनऊ। जब उत्तर भारत की सांस्कृतिक विरासत दक्षिण भारत की युवा...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...