back to top

भारत-पाकिस्तान युद्ध में भाग लेने वाले मेजर जनरल आर एन छिब्बर का निधन

जम्मू। वर्ष 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में भाग लेने वाले मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) आर एन छिब्बर का शनिवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

वह 86 वर्ष के थे। छिब्बर का जन्म 23 सितंबर, 1934 को हुआ था। जनरल छिब्बर 1972 से 1975 तक एक सैनिक अताशे के रूप में अफगानिस्तान में तैनात रहे। प्रवक्ता ने कहा, वह एक उत्कृष्ट अधिकारी थे, जिन्होंने 8 जाट रेजिमेंट की कमान भी संभाली थी। उनकी विशेषज्ञता और असाधारण रणनीति ने उन्हें एक शानदार अधिकारी बनाया।

उन्होंने कहा कि जनरल छिब्बर ने शनिवार को जम्मू के कालूचक इलाके में शांति विहार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उन्हें पूरे सम्मान के साथ सैन्य विदाई दी गई। प्रवक्ता ने कहा, जनरल छिब्बर न केवल असाधारण योग्यता वाले अधिकारी थे, बल्कि एक मानवतावादी और बेहद दयालु व्यक्ति थे। उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने कहा कि जनरल छिब्बर अपने पूरे करियर में सैनिकों और उनके परिवारों के उत्थान के लिए काम करते रहे। उनके सहयोगी कर्नल माखन सिंह गिल ने कहा, ‘जनरल छिब्बर एक महान सैनिक थे, एक बहुत ही सम्मानित और प्रशंसित अधिकारी थे और जो उन्हें जानते थे, उनसे बहुत प्यार करते थे। अपनी सेवानिवृत्ति के तीन दशक बाद भी वह इतने सारे लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।’

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...