back to top

पीलीभीत में बड़ा हादसा, रोडवेज बस व पिकअप वैन की टक्कर में नौ की मौत

  • मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मृतकों के आश्रितों पांच-पांच लाख की मदद की घोषणा

पीलीभीत/लखनऊ। पीलीभीत जिले के पूरनपुर में शनिवार भोर में एक बड़ी सड़क दुर्घटना में एक रोडवेज बस और बोलेरो जीप की आमने-सामने हुई भिड़ंत में नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। कहा जा रहा है की बस ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ है। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना के हर मृतक के आश्रितों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये हैं।

हादसा उस समय हुआ जब लगभग सुबह करीब तीन बजे के करीब पूरनपुर-खुटार रोड पर बुझिया गांव के पास से गुजर रही थी, उसी वक़्त सामने से आ रहे पिकअप वैन से उसकी सीधी टक्कर हुई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बस खाई में पलट गयी और उसकी छत तक क्षतिग्रस्त हो गयी। परिचालक ने की फोन कॉल करके पुलिस को इस घटना के बारे में बताया। सूचना मिलने पर पीलीभीत पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश यादव भी घटनास्थल पर पहुंच गये।

घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि शनिवार तडके पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस और बोलेरो जीप के बीच जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमें बस पलट गयी और बोलेरो जीप के परखच्चे उड़ गये। इसमें दोनों वाहनों में सवार नौ लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में लखनऊ के मकदूमपुर निवासी संतोष लोधी, लखनऊ महानगर निवासी मोहन बहादुर और उनकी पत्नी कलावती, दीपा विश्वास, बहराइच निवासी बाबाद्दीन, श्याम कुमार और रोडवेज बस के चालक मोहल्ला डालचंद निवासी शकील की मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह बस लखनऊ से पीलीभीत आ रही थी, इसमें ज्यादा यात्री पीलीभीत और आसपास के ही सवार थे। पिकअप उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से बहराइच जा रही थी। अस्पताल में भर्ती पिथौरागढ़ के असकोट निवासी सूरज ने बताया कि वाहन में नौ मजदूर सवार थे, जिन्हें नानपारा, बहराइच जाना था। इनमें तीन की मौत हुई है। यह वाहन डग्गामार है, जिसके मालिक को थाने बुलाया गया है। मृतकों में बाकी छह लोग बस में सवार थे। उसमें 35 सवारियां थीं।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...