back to top

पंजाब : आरएसएस पदाधिकारी के बेटे की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक पदाधिकारी के बेटे की हत्या में कथित रूप से शामिल प्रमुख आरोपी को बृहस्पतिवार सुबह आरिफके गांव में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरएसएस पदाधिकारी बलदेव राज अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की 15 नवंबर को फिरोजपुर में दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

यह साफ नहीं है कि उसे दोनों ने गोली मारी थी या सिर्फ एक सवार ने। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस को हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक, गुरसिमरन सिंह उर्फ ​​जतिन काली के आरिफके गांव में सोढ़ीवाला के पास होने की खबर मिली थी। कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने इलाके को घेर लिया। एसएसपी ने कहा, ‘पुलिस दल ने आरिफके के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार भागने की कोशिश करने लगा। उसका पीछा किया गया।

पुलिस के अनुसार पीछा करते समय, गुरसिमरन ने कथित तौर पर पुलिस कर्मियों पर गोली चला दी, जिससे पुलिस के वाहन का आगे का कांच टूट गया। पुलिस ने जवाब में गोली चलाई जो गुरसिमरन के पैर में लगी। घायल गुरसिमरन को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने .32 बोर की पिस्तौल से पुलिस पर गोली चलाई। उन्होंने कहा, ‘हम पता लगा रहे हैं कि क्या यह वही हथियार है जिसका इस्तेमाल नवीन अरोड़ा की हत्या में किया गया था।’ बुधवार को, पुलिस ने अरोड़ा की हत्या में कथित तौर पर शामिल दो और लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान हर्ष और कनव के रूप में हुई। मामले में दो और आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...