back to top

महिंद्रा की दिसंबर में वाहन बिक्री 25 प्रतिशत बढ़कर 86,090 इकाई

नयी दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की दिसंबर 2025 में निर्यात सहित कुल बिक्री सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 86,090 इकाई हो गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने शेयर बाजार को बृहस्पतिवार को दी सूचना में बताया कि दिसंबर 2025 में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 50,946 इकाई हो गई जबकि 2024 दिसंबर में यह 41,424 इकाई थी। इसमें कहा गया कि घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 24,786 रही जो 2024 दिसंबर की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक है।

एमएंडएम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (मोटर वाहन विभाग) नलिनीकांत गोल्लागंटा ने कहा, ‘‘ कैलेंडर वर्ष 2025 सकारात्मक रुख के साथ समाप्त हुआ, जिसमें महिंद्रा ने एसयूवी और एलसीवी दोनों खंड में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की जो कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कृषि उपकरण व्यवसाय में, दिसंबर 2025 में ट्रैक्टर की कुल बिक्री 31,859 इकाई रही जबकि 2024 की इसी अवधि में यह 22,943 इकाई थी। घरेलू ट्रैक्टर बिक्री सालाना आधार पर 37 प्रतिशत बढ़कर 30,210 इकाई रही जबकि दिसंबर 2024 में यह 22,019 इकाई थी।कंपनी ने बताया कि दिसंबर 2025 में निर्यात इकाई रहा जो दिसंबर 2024 की तुलना में 78 प्रतिशत अधिक है।

एमएंडएम के कृषि उपकरण व्यवसाय के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा, खरीफ की फसल कटाई के बाद अनुकूल फसल पैदावार से बाजार में नकदी प्रवाह की उपलब्धता में सुधार हुआ है। इसके अलावा मौसम की अनुकूल स्थिति और जलाशयों में पानी का पर्याप्त स्तर होने से रबी की बुवाई के रकबे में वृद्धि हुई है जिससे आने वाले महीनों में ट्रैक्टर की मांग बनी रहने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...