back to top

लंदन में लगाई जाएगी महात्मा गांधी की प्रतिमा, ये है वहज

लंदन: लंदन के मैनचेस्टर शहर में इस साल के अंत तक महात्मा गांधी की एक नई प्रतिमा का उद्घाटन किया जाएगा। एक स्थानीय परिषद ने शांति का प्रतीक बताने वाली इस योजना को शुक्रवार को मंजूरी दी। भारतीय कलाकार राम वी सुतार इस नौ फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का निर्माण करेंगे जिसे शहर के बीचो-बीच स्थित मैनचेस्टर कैथेड्रल के बाहर नवंबर में स्थापित किया जाएगा। राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती मनाने के लिए यह प्रतिमा बनाई जा रही है। आध्यात्मिक आंदोलन श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर (एसआरएमडी) की पहल महात्मा गांधी प्रतिमा परियोजना ने मैनचेस्टर एरिना के एरियाना ग्रांड में मई 2017 में हुए आत्मघाती हमले के बाद शहर के पुन: सामान्य होने की मिसाल देने के लिए यह प्रस्ताव दिया था।

 

इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी जिसमें 23 लोगों की जान चली गई थी। एसआरएमडी ब्रिटेन के प्रवक्ता मंथन तासवाला ने कहा, 2017 एरिना हमले के बाद, मैनचेस्टर ने अपने शहर में अनूठा गौरव दिखाते हुए अहिंसा एवं करुणा के मूल्यों को प्रदर्शित किया। हम इस त्रासदी के वक्त दिखाई गई उनकी ताकत, शालीनता और एकजुटता से प्रेरित हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री तकाइची के साथ शिखर वार्ता की

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान की अपनी समकक्ष सनाए तकाइची के साथ बृहस्पतिवार को शिखर वार्ता की जिसमें दोनों देशों के...

राम मंदिर दान चोरी मामले में वाराणसी कनेक्शन उजागर, हाउसकीपिंग स्टाफ से कराई जा रही थी नोटों की गिनती

अयोध्या । अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित चोरी के मामले की जांच में एक बड़ा और चौंकाने...

EPFO की नयी योजनाओं में डिजिटल अनुपाल एवं दावों के समयबद्ध निपटान पर रहेगा जोर

नयी दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) संचालित नई सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में डिजिटल अनुपालन और भविष्य निधि (पीएफ) निकासी तथा पेंशन निर्धारण...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...