back to top

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : रुझानों में महायुति की सरकार, एमवीए लगा बड़ा झटका

मुंबई। Maharashtra Election Result 2024 : महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा नीत गठबंधन महायुति सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होती प्रतीत हो रही है और निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार वह 288 विधानसभा सीट में से 204 पर आगे है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के उम्मीदवार महज 47 सीट पर आगे हैं।

वहीं, सत्तारूढ़ गठबंधन की भारी जीत का संकेत देते हुए टीवी चैनलों ने कहा कि 20 नवंबर को हुए चुनाव की मतगणना में महायुति 212 सीट पर और एमवीए 68 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सत्तारूढ़ महायुति में भाजपा उम्मीदवार 111 सीट पर, शिवसेना 58 और राकांपा 35 सीट पर आगे है।

एमवीए में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार नौ सीट पर, कांग्रेस 20 और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 18 सीट पर आगे है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस तथा अजित पवार मतगणना के पहले दौर में अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आगे रहे।निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, पहले दौर की मतगणना के अंत में शिंदे कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 4,053 मतों से आगे हैं।

फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से 2,246 वोट से और पवार बारामती सीट पर 3,759 वोट से आगे हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले पहले दौर की मतगणना के अंत में साकोली निर्वाचन क्षेत्र से 344 मतों से आगे हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि शिवसेना (उबाठा) के नेता और मौजूदा विधायक आदित्य ठाकरे मुंबई की वर्ली विधानसभा सीट पर 495 मतों से आगे हैं।

कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व मंत्री बालासाहेब थोराट संगमनेर विधानसभा सीट पर।,831 मतों से पीछे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी पहले दौर की मतगणना के अंत में कराड दक्षिण विधानसभा सीट पर।,590 मतों से पीछे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। सभी की निगाहें सत्तारूढ़ भाजपा नीत महायुति गठबंधन और विपक्षी महा विकास आघाडी के बीच मुकाबले के नतीजे पर टिकी हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...