back to top

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती, सीएम योगी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और राम मंदिर आंदोलन के वरिष्ठ संत महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 89 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास को सोमवार, 29 जून को दोपहर करीब 1:35 बजे सांस लेने में तकलीफ, पेशाब में इन्फेक्शन (यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन) और अत्यधिक कमजोरी के चलते बेहोशी की हालत में अस्पताल के इमरजेंसी विभाग लाया गया था। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है।

मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज की सेहत में अब पहले से काफी सुधार देखा जा रहा है। अस्पताल की क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सीसीएम) टीम के प्रमुख डॉ. दिलीप दुबे की अगुवाई में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उनके यूरिन इन्फेक्शन की जांच कर उचित उपचार दिया जा रहा है और वह लगातार स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि उन्हें पूरी तरह रिकवर होने में अभी तीन से चार दिन का समय और लग सकता है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मेदांता अस्पताल पहुंचकर महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज का हालचाल जाना। सीएम योगी ने डॉक्टरों की टीम से उनके इलाज और स्वास्थ्य सुधार के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। गौरतलब है कि राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख पुरोधाओं में शामिल महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत इससे पहले जनवरी के महीने में भी खराब हुई थी, तब भी उन्हें मेदांता में ही भर्ती कराया गया था। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उनका बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक योगदान रहा है।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...