back to top

फिल्म ‘लापता लेडीज’ की प्रशंसक बनीं मध्य प्रदेश की महिला और बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, फिल्म को दिया ढेर सारा प्यार!

जीओ स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शंस की लापता लेडीज पिछले शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को मिल रहे भरपूर प्यार और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ से इसने दर्शकों को अपनी तरफ खींचा है।फिल्म में कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का तड़का तो है ही, साथ ही ये फिल्म देश की मिहिलाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं पर भी रोशनी डालती है। इस तरह से किरण राव के डायरेक्शन में बनीं यह फिल्म अपनी अनोखी कहानी और हंसी से भरी दुनिया से सभी का दिल जीत रही है।

हाल ही में मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने भोपाल में कोर्टयार्ड शेल्टर के स्वयंसेवकों के साथ ‘लापता लेडीज़’ फिल्म देखी।

शो की झलक शेयर करते हुए मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है-

“महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री @NirmalaBhuria ने आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों और महिला कर्मचारियों के साथ भोपाल स्थित सिनेमा घर में लापता लेडीज फिल्म देखकर उन्हें महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

IWD2024 LapataLadies JansamparkMP”

स्क्रीनिंग के बाद, निर्मला भूरिया ने उन महिला वॉलंटियर से भी बात की जो फिल्म देख चुकी थी और साथ ही उन्होंने उन महिलाओं के बीच कल्याण और सशक्तिकरण का संदेश भी फैलाया।

वहीं, किरण राव के डायरेक्शन में बनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म के लिए तारीफों का सिलसिला और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ सामने आया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जोर प्रदर्शन करना जारी रखते हुए धमाल मचाया है।

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, ‘लापता लेडीज’ किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है, जिसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है। फिल्म के स्क्रीनप्ले और डायलॉग को स्नेहा देसाई द्वारा लिखा गया है, जबकि बाकी डायलॉग्स को दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखा गया है। बता दें कि रवि किशन के साथ नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव की यह फिल्म अब देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज लगेगा भक्तों का तांता

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना कर भक्ति से शक्ति हासिल करने का पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव की पूजा...

चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना

किशोर कुमार का हर रंग छा गयालखनऊ। रंगभारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को फिल्म-जगत के महान गायक एवं...

भातखंडे : नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन एवं सामूहिक शपथ सम्पन्नलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

हरियाली उत्सव सीजन 5 खुशहाल लाइफ का पोस्टर रिलीज

नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026 सहित स्वीट 60 की भी दिलचस्प प्रतिस्पधार्एं बनेंगी आकर्षणलखनऊ। रेल विहार एवं नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से रविवार...

लखनऊ में नम आंखों से निकला चेहल्लुम का जुलूस

लखनऊ। राजधानी में मोहर्रम के 40वें दिन मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। करीब 5 किलोमीटर लंबा जुलूस चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...