back to top

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन

लखनऊ। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का मंगलवार सुबह यहां मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने भाषा से कहा, मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का सुबह पांच बजकर 35 मिनट पर हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

कपूर ने बताया कि टंडन को 11 जून को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में पता लगा कि वह यकृत संबंधी रोग से संक्रमित थे। उनके गुर्दे और यकृत ने काम करना धीरे-धीरे बंद कर दिया था। उन्होंने बताया कि टंडन कई दिनों से जीवन रक्षक प्रणाली पर थे और उन्होंने मंगलवार को प्रात: पांच बजकर 35 मिनट पर अंतिम सांस ली। टंडन के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल जी ने जानकारी दी कि लालजी टंडन का अंतिम संस्कार गुलाला घाट चौक में शाम साढ़े चार बजे होगा।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने टंडन के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। राजभवन के एक प्रवक्ता के मुताबिक, आनंदीबेन पटेल ने अपने शोक संदेश में कहा कि लालजी टंडन शालीन, मृदुभाषी एवं जमीन से जुड़े व्यक्ति थे। उन्हें राजनीति का लम्बा अनुभव था। पटेल ने कहा कि टंडन पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेई की लखनऊ सीट से चुनाव जीतकर सांसद बने थे तथा उन्होंने लखनऊ में अनेक विकास कार्य कराए। टंडन के निधन से एक अपूरणीय क्षति हुई है।

राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने की कामना करते हुए दु:खी परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टंडन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, लालजी टंडन के निधन पर देश ने एक लोकप्रिय जन नेता, योग्य प्रशासक एवं प्रखर समाज सेवी को खोया है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए टंडन के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि टंडन को सांस लेने में दिक्कत, बुखार और पेशाब संबंधी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत खराब होने के कारण उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने टंडन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हम सभी के मार्गदर्शक, मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल लालजी टंडन जी के निधन की खबर बेहद दु:खद है। उनसे हर कदम पर कुछ नया सीखने को मिलता रहा। समाज एवं राष्ट्र के प्रति उनका पूर्ण समर्पण भाव आने वाली पीढय़िों को प्रेरणा देता रहेगा।

उन्होंने कहा, उनका निधन भाजपा संगठन के लिए ही नहीं, अपितु पूरे राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और उनके परिजनों व समर्थकों को यह दुख सहने का संबल प्रदान करे। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर मंगलवार को गहरा शोक व्यक्त किया।

मायावती ने ट्वीट किया, मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में कई बार वरिष्ठ मंत्री रहे लालजी टंडन बहुत सामाजिक, मिलनसार एवं संस्कारी व्यक्ति थे। इलाज के दौरान आज लखनऊ में उनका निधन होने की खबर अति-दु:खद है। मैं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। बसपा सुप्रीमो अगस्त 2003 में जब उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं, उस समय उन्होंने रक्षाबंधन के मौके पर टंडन को राखी बांधी थी।

RELATED ARTICLES

ज्येष्ठ माह के शनिवार को हनुमान मंदिरों में गूंजे जयकारे, लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

सीएम योगी ने ललितपुर में 1,766 करोड़ की 221 परियोजनाओं की सौगात, बोले- औद्योगिक हब बनेगा बुंदेलखंड

ललितपुर। जनपद के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर के तुवन मंदिर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने...

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, आटा चक्की में भयंकर ब्लास्ट, 12 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां आटा चक्की में हुए जोरदार ब्लास्ट ने एक मासूम की जान ले...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को हनुमान मंदिरों में गूंजे जयकारे, लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

सुरों और आत्मीयता के रंगों से सराबोर हुई राग रंग की संध्या

सहभागिता, मित्रता और सांस्कृतिक जुड़ाव का माध्यम हैलखनऊ। संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाली एक सशक्त अभिव्यक्ति है। इसी...

शबद कीर्तन व गुरबाणी में हिस्सा लेने वाले बच्चे पुरस्कृत

गुरु घर का सरोपा एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित कियालखनऊ। गुरुद्वारा मानसरोवर एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड में हर साल की तरह इस साल भी बच्चों...

उजाला जगत का जिनसे मिला, जीवन का है आधार पिता…

सुषमा अनिल फाउण्डेशन ने पितृ दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित की, सांस्कृतिक संध्या पिता तुझे सलामलखनऊ। सुषमा अनिल फाउण्डेशन की और से पितृ...

अपने भीतर की आवाज को सुनने के लिए प्रेरित करती है ‘मीरा’

भारतेंदु नाट्य अकादमी में नाटक मीरा का मंचनलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन युवा रंग कार्यशाला की प्रस्तुति नाटक मीरा का...

वट पूर्णिमा 29 को, अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान कर पूजा-पाठ की शुरूआत करना शुभ माना जाता हैलखनऊ। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी...