back to top

सिनेमा जगत गांवों की सांस्कृतिक पहलुओं को दे रहा प्राथमिकता : गीतकार डॉ. सागर

‘सिनेमा, कविता और हाशिये का समाज’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन
लखनऊ। मुंबई जैसे बड़े शहरों में छोटे-छोटे स्थानों से आए लोगों ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर विशिष्ट पहचान स्थापित की है। वर्तमान समय में सिनेमा जगत भी गांवों, कस्बों और वहां के सामाजिक-सांस्कृतिक पहलुओं को प्राथमिकता दे रहा है, जो वास्तव में एक सराहनीय और सकारात्मक परिवर्तन है। इससे न केवल क्षेत्रीय कथाओं को मंच मिल रहा है। बल्कि जमीनी वास्तविकताओं को आम लोगों तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। ये बातें मुंबई के प्रसिद्ध गीतकार डॉ.सागर ने मंगलवार को बीबीएयू के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित सिनेमा, कविता और हाशिये का समाज विषयक व्याख्यान में कही। उन्होंने युवाओं को निरंतर अध्ययन, संवेदनशील दृष्टिकोण और समकालीन विषयों की समझ विकसित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यदि लेखन में ईमानदारी, समाज के प्रति संवेदनशीलता और सतत अभ्यास हो, तो सफलता अवश्य प्राप्त की जा सकती है। आईएएस अधिकारी योगेश कुमार ने कहा कि किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को अपना सर्वोत्तम देना आवश्यक है। आधे-अधूरे मन से किया गया प्रयास कभी उत्कृष्ट परिणाम नहीं दे सकता। उन्होंने आॅरेंज इकॉनामी का उल्लेख करते हुए कहा कि रचनात्मकता, कला, मीडिया, फिल्म, डिजाइन और सांस्कृतिक उद्योगों से जुड़ा यह क्षेत्र आज तेजी से उभर रहा है। इस मौके पर गायक हंसराज, अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सनातन नायक एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रणब कुमार आनंद ने विचार साझा किये।

RELATED ARTICLES

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...