back to top

सुलतानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लग्जरी बस पलटी, कंडक्टर के चलाने से हुआ हादसा, 60 यात्री घायल

हादसे में लगभग 60 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 34 को कूरेभार के अस्पताल भेजा गया और 12 की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है

सुल्तानपुर । जिल में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहाँ लुधियाना से आजमगढ़ जा रही एक निजी लग्जरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। धनपतगंज थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 108 के पास हुई इस घटना के दौरान बस में क्षमता से अधिक करीब 100 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों और घायल यात्रियों के अनुसार, दुर्घटना के समय बस मुख्य चालक के बजाय कंडक्टर (खलासी) चला रहा था, जो तेज रफ्तार पर नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद मुख्य चालक मौके से फरार हो गया, जबकि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

इस भीषण हादसे में लगभग 60 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 34 को कूरेभार के अस्पताल भेजा गया और 12 की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यात्रियों का आरोप है कि चालक रास्ते में गाड़ी खलासी को सौंपकर खुद पीछे सोने चला गया था और यात्रा के दौरान बस का टायर भी पंचर हुआ था। सूचना मिलते ही एसडीएम बल्दीराय प्रवीण कुमार और सीओ आशुतोष सहित भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य का जायजा लिया। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि प्रशासन घायलों के समुचित उपचार की निगरानी कर रहा है, वहीं पुलिस ओवरलोडिंग और लापरवाही के बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...