back to top

यूपी में बारिश व ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड, लखनऊ में 7 डिग्री तक लुढ़का पारा

लखनऊ। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी व बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। राजधानी समेत आसपास के शहरों में बारिश के ओले गिरने से ठंड बढ़ा दी है। कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं जोरदार बारिश होने से उत्तर प्रदेश में अब सर्दी ने अंगड़ाई लेनी शुरू कर दी है। शुक्रवार अभी तक का सबसे सर्द दिन रहा।

लखनऊ में 8 मिमी बारिश से अधिकतम पारा जहां सात डिग्री लुढ़क गया वहीं बरेली में सबसे ज्यादा 27.2 मिमी बारिश हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठंड को देखते हुए सभी रैनबसेरों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। कहा है कि जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सभी उपजिलाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति खुले में ना सोए।

सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कम्बल वितरण एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव जलाए जाने के निर्देश भी दिए हैं। मौसम के बदलते हालात को देखते हुए लखनऊ के सभी स्कूलों को मौसम सामान्य होने तक अवकाश के निर्देश जारी किए जाने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...