back to top

रसोई गैस सिलेंडर 11.5 रुपये व विमान ईंधन 56.6 फीसद महंगा

नई दिल्ली। घरेलू रसोई गैस के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम सोमवार से साढ़े ज्ञारह रुपये बढ़ गया। विमान ईंधन भी 56.6 प्रतिशत महंगा हो गया। हालांकि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार 78वें दिन भी स्थिर रहे।

सार्वजनिक क्षेत्र की ईंधन कंपनियों इस संबंध में अधिसूचना जारी की। वैश्विक संकेतों के चलते दिल्ली में विमान ईंधन(एटीएफ) का दाम 56.5 प्रतिशत या 12,126.75 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़कर 33,575.37 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया। जबकि इससे पहले फरवरी से एटीएफ की कीमत में लगातार कटौती जारी थी। फरवरी में दिल्ली में एटीएफ की कीमत 64,323.76 रुपये प्रति किलोलीटर थी जो पिछले महीने घटकर 21,448.62 रुपये प्रति किलोलीटर तक आ गयी थी।

अधिकारियों ने कहा कि एटीएफ की कीमत बढ़ाना जरूरी हो गया था, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मानक कीमतें अपने दो दशक के निचले स्तर से बाहर आ गयी हैं। इसी तरह बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस के 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर का दाम 11.50 रुपये बढ़ा कर 593 रुपये प्रति सिलंडर कर दिया गया है। बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दामों में लगातार तीन महीने की कटौती के बाद यह बढ़ोत्तरी की गयी है।

सरकार साल भर में 12 सिलेंडर सब्सिडी पर उपलब्ध कराती है। जिन ग्राहकों ने अपनी सब्सिडी छोड़ दी है उन्हें भी बाजार कीमत पर अपना सिलेंडर खरीदना होता है। सार्वजनिक क्षेत्र की सभी पेट्रोलियम कंपनियां जहां एक तरफ नियमित रूप से एटीएफ और रसोई गैस कीमतों में बदलाव कर रहे हैं। वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमत देश में 16 मार्च से स्थिर बनी हुई है, अन्यथा इनके दामों में प्रतिदिन बदलाव का नियम है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की गिरती कीमतों का लाभ उठाने के लिए सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर तीन-तीन रुपये उत्पाद शुल्क की बढ़ोत्तरी कर दी थी। लगभग उसी के बाद से इनकी कीमत स्थिर बनी हुई है। बाद में सरकार ने छह मईको पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर का उत्पाद शुल्क और बढ़ा गया था।

तेल कंपनियों ने इसका बोझ ग्राहकों के सिर पर डालने के बजाय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कम कीमतों से हो रही बचत से उठाने का निर्णय किया। इससे पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें मई 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान 19 दिन तक स्थिर रही थीं। उस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ने के बावजूद कीमतें स्थिर रही थीं।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...