back to top

भारतीय टीम को देखते हुए सूर्यकुमार यादव को इसमें होना चाहिए था : ब्रायन लारा

मुंबई। वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा को लगता है कि सूर्यकुमार यादव की काबिलियत वाले बल्लेबाज को आस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली भारत की सफेद गेंद की टीम में शामिल होना चाहिए था। मुंबई इंडियंस का यह बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग में रन जुटाने वाले खिलाडियों की सूची में 480 रन से सातवें स्थान पर रहा, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 145 से ज्यादा का था लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया जो चर्चा का विषय रहा।

लारा ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टिड में कहा, मुझे कोई कारण नहीं दिखता, भारतीय टीम को देखते हुए वह इसका हिस्सा क्यों नहीं हो सकता? लारा ने कहा कि वह सिर्फ सूर्यकुमार यादव के रनों से ही नहीं हैं बल्कि उन्होंने जिस तरह से रन जुटाए हैं, उससे भी प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा, हां, निश्चित रूप से। वह बेहतरीन खिलाड़ी है। मैं सिर्फ खिलाडय़िों को उनके रन बनाने से नहीं देखता बल्कि उनकी तकनीक, दबाव को झेलने की काबिलियत और वे किस स्थान पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, इन सभी को देखता हूं तो मेरे लिए सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए काफी शानदार काम किया है। इस 30 वर्षीय खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं करने के लिए जो कारण बताया गया है कि वो लाइन-अप में जगह की कमी बताया गया। लारा ने कहा कि वह तीसरे नंबर के स्थान के लिए फिट बैठता है।

उन्होंने कहा, वह रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक के बाद बल्लेबाजी के लिए आता और हर बार वे दबाव में होते तो वह तीसरे स्थान पर आता। लारा ने कहा, याद रखिए, किसी भी क्रिकेट टीम में सलामी बल्लेबाजों के अलावा तीसरे नंबर का बल्लेबाज सामान्य रूप से आपका सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होता है, आपका सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी और मेरे लिए वह (सूर्या) मुंबई इंडियंस के लिए यह खिलाड़ी रहा है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...