back to top

LokSabha Elections 2019: BJP की पहली सूची में राजस्थान के 14 मौजूदा सांसदों का नाम

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में अपने 14 मौजूदा सांसदों को आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर समर में उतारने का फैसला किया है जिनमें चार केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।

भाजपा ने आम चुनावों के लिए 184

भाजपा ने आम चुनावों के लिए 184 प्रत्याशियों की सूची बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में जारी की जिसमें राजस्थान के लिए 16 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। राज्य में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं। राज्य के लिए पार्टी की सूची में एक नया नाम नरेंद्र खीचड़ का है जिन्हें पार्टी ने झुंझुनू सीट पर प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने मौजूदा सांसद संतोष अहलावत को इस बार इस सीट पर मौका नहीं दिया है। खीचड़ फिलहाल मंडावा से विधायक हैं। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (बीकानेर), राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (जयपुर ग्रामीण), पी पी चौधरी (पाली) और गजेंद्र सिंह शेखावत (जोधपुर) का नाम भी अपनी पहली सूची में शामिल किया है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इनमें से कई नामों को पहली सूची में शामिल कर पार्टी आलाकमान ने कार्यकर्ताओं तक स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है क्योंकि चौधरी तथा मेघवाल का उनकी सीटों पर कार्यकर्ताओं का एक वर्ग स्पष्ट रूप से विरोध कर रहा था। इस तरह की अटकलें भी थीं कि इनकी सीटें बदली जा सकती हैं। वहीं पार्टी ने गंगानगर सीट पर मौजूदा सांसद निहाल चंद पर भी भरोसा जताया है। पार्टी ने सीकर से सुमेधानंद सरस्वती, जयपुर से रामचरण बोहरा, टोंक सवाई माधोपुर से सुखबीर सिंह जौनपुरिया, जालोर से देवजी पाटिल, उदयपुर से अर्जुन मीणा, चित्तौडग़ढ़ से चंद्रप्रकाश जोशी, भीलवाड़ा से सुभाष बहेरिया, कोटा से ओम बिड़ला और झालावाड़ बारां से दुष्यंत सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। ए सभी मौजूदा सांसद हैं।

दुष्यंत सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा

दुष्यंत सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र हैं। जयपुर से सांसद रामचरण बोहरा ने अपने नाम की घोषणा के बाद कहा, पार्टी ने एक बार फिर मुझ पर भरोसा जताया है और इसकी वजह वह काम है जो मैंने अपने इलाके में किया। पिछली बार मैं सबसे अधिक वोटों से जीता और इस बार भी मुझे इसी तरह की जीत की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य दीयाकुमारी जयपुर और टोंक सवाई माधोपुर सीट से दावेदारी कर रही हैं। लेकिन अभी उन्हें टिकट नहीं दिया गया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा है कि पार्टी का लक्ष्य मिशन 25 के तहत सभी सीटें जीतना है।

अपने प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी करेगी

पार्टी बाकी बची सीटों के लिए भी अपने प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी करेगी। पार्टी ने अजमेर सीट पर भागीरथ चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है। उपचुनाव में यह सीट कांग्रेस के रघु शर्मा ने जीती थी। हालांकि रघु शर्मा अब विधायक और राज्य सरकार में मंत्री हैं। राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं। राज्य में लोकसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में 29 अप्रैल को 13 सीटों पर और छह मई को 12 सीटों पर चुनाव होगा। तय कार्यक्रम के अनुसार टोंक सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़ बारां सीट के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं राज्य की गंगानगर, बीकानेर, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली धौलपुर, दौसा और नागौर सीट के लिए छह मई को मतदान होगा।

RELATED ARTICLES

चीन में कोयला खदान में गैस विस्फोट के कारण 82 लोगों की मौत, कई मजदूर खदान में फंसे हैं

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, चांगझी शहर की लिउशेन्यु कोयला खदान में यह हादसा शुक्रवार शाम हुआ। इस दौरान करीब 247 श्रमिक खदान...

मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की करना चाहेंगे राजस्थान रॉयल्स

मुंबई। राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल करके...

अंतिम लीग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स होगी भिड़ंत

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और दिल्ली कैपिटल्स रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा सत्र के अंतिम लीग मैच में जब...

बकरीद : नवाबों के शहर में सेवइयों से सजने लगे बाजार

लखनऊ। ईद उल अजहा के त्योहार के लिए बकरामंडियों के साथ-साथ शहर की बाजारों में रौनक बढ़ गई है। अमीनाबाद, चौक, नक्खास समेत शहर...

संघर्ष की रेखाओं से सृजन के रंग तक : शीला शर्मा का कला-संकल्प

सामूहिक सांस्कृतिक धरोहर बन जाते हैंलखनऊ। कभी-कभी कोई कला केंद्र केवल ईंट, पत्थर और सीमेंट से निर्मित भवन नहीं होता, बल्कि वह मनुष्य की...

रस्सी भूटान से गुरुद्वारा आलमबाग साहिब पहुंचे पांच पावन

पावन स्वरूप बहुत ही गंभीर हालात में रखे गये गये थेलखनऊ। रस्सी भूटान इलाका लखनऊ में पिछले कई वर्षों से सिन्धी समाज द्वारा गुरुद्वारा...

समर कैंप में बच्चों को दिए गये मेडल एवं प्रमाण-पत्र

मंदिर की विशेषताओं से अवगत कराया गयालखनऊ। इस्कॉन, लखनऊ में चल रहे किड्स समर कैंप का सातवाँ एवं अंतिम दिवस अत्यंत उत्साह, आनंद और...

गुरमत ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चे सम्मानित

इस परीक्षा में 147 बच्चों ने भाग लियालखनऊ। आज रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में सिख यूथ एसोसिएशन...

गोपालराम गहमरी की स्मृति में चली जासूसी कथाओं पर चर्चा

चैनल लांचिंग के संग सही काव्य रसधार लखनऊ। गहमर की साहित्य सरोज संस्था की ओर से जासूसी कहानियों पर यहां प्रेस क्लब में आयोजित परिचर्चा...