back to top

जी20 देशों की संसदों के अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने इटली जायेंगे लोकसभा अध्यक्ष बिरला

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में एक संसदीय शिष्टमंडल जी20 देशों की संसदों के अध्यक्षों के सातवें शिखर सम्मेलन (पी20) में भाग लेने के लिए सात से नौ अक्टूबर तक इटली का दौरा करेगा। लोकसभा सचिवालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, इस शिष्टमंडल में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा के महासचिव डॉ. पी.पी.के. रामाचार्युलु शामिल हैं।

 

इसमें कहा गया है कि इटली के रोम में होने वाले इस शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय लोगों तथा विश्व के कल्याण और समृद्धि के लिए संसदे है। इस सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधि मुख्य विषय के अंतर्गत तीन उप-विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। बयान के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष बिरला सत्र-। में महामारी से उत्पन्न सामाजिक और रोजगार संकट का सामना करने हेतु कार्यवाही विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। वह सत्र-2 में सामाजिक और पर्यावरणीय वहनीयता के सन्दर्भ में आर्थिक वृद्धि को पुनर्जीवित करना विषय पर चर्चा में मुख्य वक्ता होंगे। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सत्र-3 में महामारी के बाद वहनीयता और खाद्ध सुरक्षौ विषय पर संबोधित करेंगे। बयान के अनुसार, शिखर सम्मेलन के दौरान लोकसभा अध्यक्ष अन्य देशों की संसदों के अपने समकक्ष पदाधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...