back to top

लोकसभा चुनाव: उप्र में शाम पांच बजे तक 56 प्रतिशत मतदान

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर मंगलवार दोपहर तीन बजे तक औसतन 56.71 प्रतिशत मत पड़े। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि औसतन 56.71 प्रतिशत मतदान हुआ। मुरादाबाद में 58.31 प्रतिशत मत पड़ चुके हैं।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है

इसके अलावा रामपुर में 56.97 फीसद, संभल में 56.01, फिरोजाबाद में 54.92, मैनपुरी में 53.35 प्रतिशत, एटा में 58.35 फीसदी, बदायूं में 55.60 प्रतिशत, आंवला में 55.35 बरेली में 57.35 प्रतिशत और पीलीभीत में 60.93 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सभी मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। रामपुर और बदायूं में कुछ जगहों पर मतदान के दौरान गड़बड़ी की शिकायतें भी सामने आई हैं। सपा ने रामपुर में बड़ी संख्या में ईवीएम खराब होने और बदायूं में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा चुनाव में गड़बड़ी कराने की कोशिश की शिकायत चुनाव आयोग से की है।बदायूं से मौजूदा सांसद और सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि उनसे संज्ञान में 50 बूथों में ईवीएम में खराबी की बात आई है।

प्रशासन अपने हथकंडों से बाज नहीं आ रहा है

प्रशासन अपने हथकंडों से बाज नहीं आ रहा है। प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी बेटी भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य को जिताने के मकसद से गड़बड़ी कराने के लिए बदायूं में ही रुके हुए हैं। मालूम हो कि आज जिन 10 सीटों पर चुनाव हो रहा है, उनमें से सात पर वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कब्जा किया था। वहीं मैनपुरी, बदायूं और फिरोजाबाद सीटें सपा के खाते में गई थीं। तीसरे चरण में 96,20,644 पुरुषों और 81,89,378 महिलाओं समेत कुल 1,78,10,946 मतदाता 120 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चरण के लिए कुल 12128 मतदान केन्द्र तथा 20120 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें से 4515 मतदेय स्थल संवेदनशील हैं। मतदान की सम्पूर्ण व्यवस्था पर नजर रखने के लिए 1610 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 186 जोनल मजिस्ट्रेट और 358 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

10 सामान्य प्रेक्षक, पांच पुलिस प्रेक्षक

इसके अलावा 10 सामान्य प्रेक्षक, पांच पुलिस प्रेक्षक, 10 व्यय प्रेक्षक और 47 सहायक व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैनिक बल एवं पीएसी की तैनाती की गई है। तीसरे चरण में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (मैनपुरी) के साथसाथ आजम खां (रामपुर), उनकी प्रतिद्वंद्वी जया प्रदा, शिवपाल सिंह यादव (फिरोजाबाद), वरुण गांधी (पीलीभीत) और संतोष गंगवार (बरेली) जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। मैनपुरी में अपना आखिरी चुनाव लड़ रहे सपाबसपारालोद गठबंधन के प्रत्याशी मुलायम का मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार प्रेम सिंह शाक्य से है।

कांग्रेस ने यहां अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है

कांग्रेस ने यहां अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। हालांकि इस चरण की सबसे दिलचस्प जंग फिरोजाबाद में होगी, जहां सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव और उनके भतीजे सपा प्रत्याशी अक्षय यादव के बीच मुख्य मुकाबला है। अक्षय इस सीट से मौजूदा सांसद हैं, जबकि शिवपाल पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उधर, रामपुर में भी दिलचस्प मुकाबला हो रहा है। अपने विवादास्पद बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले सपा प्रत्याशी आजम खान का मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा से है। कांग्रेस ने यहां से पूर्व विधायक संजय कपूर को उतारा है। बरेली में भाजपा प्रत्याशी आठवीं बार सांसद बनने की उम्मीद कर रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...