back to top

बुंदेलखंड के 26 गांवों में टिड्डी दलों का हमला

बांदा/चित्रकूट (उप्र)। उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड क्षेत्र के बांदा और चित्रकूट जिलों के करीब 26 गांवों में मध्य प्रदेश के जंगल से कई टुकड़ों में आए टिड्डी दलों ने हमला कर दिया। गुरुवार को दोपहर बाद मध्य प्रदेश के जंगल की ओर से लाखों की तादाद में आए टिड्डियों ने बांदा जिले की अर्ता और नरैनी तहसील क्षेत्र के करीब 17 गांवों में हमला बोल दिया। कई गांवों में पहले से सतर्क किसानों ने थाली, कनस्तर बजाने के अलावा धुआं कर टिड्डियों को भगाया, लेकिन कुछ गांवों में फसलों का आंशिक नुकसान भी हुआ।

अर्ता के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) जयप्रकाश यादव ने शुक्रवार को बताया कि कालिंजर के रास्ते मध्य प्रदेश के जंगल से आया टिड्डी दल यहां र्तुा, भुसासी, उदयपुर, बनई, गौतमपुर, अर्ता ग्रामीण, नकटा पुरवा, मुड़वारा, चन्दौर व पौहार गांव पहुंचा था, लेकिन किसानों ने शोर मचाकर उसे भगा दिया है। उन्होंने बताया कि कृषि अधिकारी और खण्ड विकास अधिकारी टीम के साथ गांवों की निगरानी करते रहे, जिससे फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं, र्तुा गांव की ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि रज्जू सिंह ने बताया कि टिड्डी दल यहां आस-पास के गांवों पेड़ों, मूंग, अरहर, धान के पौो और मक्के की फसल चट कर गया है।

नरैनी की उपजिलाधिकारी (एसडीएम) वन्दिता श्रीवास्तव ने बताया कि मध्य प्रदेश के जंगलों से चार टुकड़ों में आया टिड्डी दल करतल क्षेत्र के बिल्हरका, भवनपुर, रगौली, भटपुरा, पुकारी, बंजारा, बरकोला कला, रंजीतपुर, नसेनी, गोरेपुरवा, खरौंच आदि गांवों में हमला बोला, लेकिन अधिकारियों और किसानों ने उन्हें नीचे उतरने नहीं दिया। नतीजतन यहां फसल का कोई नुकसान नहीं हुआ। बरकोला गांव के किसान बलदाऊ शिवहरे ने बताया कि टिड्डी दल ने उनके चार बीघे का गन्ना चट कर दिया।

इसी प्रकार खरौंच गांव के किसान विष्णु मिश्रा और राजाभइया ने बताया कि उनके 20 बीघा खेत में मूंग की फसल टिड्डी दल खा गया है। बांदा के जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को टिड्डी दल ने करीब 17 गांवों में धावा बोला था, लेकिन ज्यादा नुकसान नहीं कर पाया और देर शाम पुन: मध्य प्रदेश की ओर उड़ गया है।

उधर, चित्रकूट जिले के कृषि अधिकारी धर्मेंद्र अवस्थी ने बताया कि पहले टिड्डी दल चित्रकूट शहर में काफी देर मंडराता रहा, बाद में औझर, सरैया, छिबो, नांदी आदि गांवों तक पहुंच गया, जहां किसान शोर मचाकर भगाते रहे। उन्होंने बताया कि कुछ गांवों में फसल को आंशिक नुकसान हुआ है। करीब दस गांवों में टिड्डी ने हमला किया, बाद में मध्य प्रदेश के सतना और पन्ना जिलों के जंगल में गुम हो गया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...