back to top

लखनऊ में टिड्डियों का हमला

-किसानों ने थाली, ढोल, नगाड़े व डीजे बजाकर भगाया

लखनऊ। कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या के बीच लखनऊ में रविवार को टिड्डियों ने हमला कर दिया। करीब छह किलोमीटर लंबे टिड्डी दल ने उन्नाव के रास्ते लखनऊ में प्रवेश किया। करीब एक घंटे तक लखनऊ से होता हुआ टिड्डी दल बाराबंकी पहुंचा, जहां टिड्डियों ने खेतों पर आक्रमण कर दिया।

इससे पहले काकोरी के कई गांवों को असंख्य टिड्डियों के दल ने घेर लिया था। टिड्डियों के झुंड ने काकोरी के पहिया आजमपुर, तेज सिंह खेड़ा, दोना, नर्मदा खेड़ा जैसे गांव को पूरी तरह से ढक लिया। दहशत में आये किसानों ने खेतों में थाली बजाकर टिड्डियों को भगाया।

लखनऊ में प्रवेश करने वाले इस लम्बे टिड्डी दल ने पहले मैंगों बेल्ट काकोरी के साथ ही बक्शी का तालाब में कहर बरपाया। लोग घर की छतों के साथ खेत में शोर मचाने लगे। इसके बाद ठाकुरगंज, बालागंज होकर सीतापुर रोड की तरफ दल घूम गया। शहर के बालागंज, त्रिवेणी नगर, अलीगंज, ठाकुरगंज तथा मुफ्तीगंज क्षेत्र में टिड्डियों ने प्रवेश किया। टिड्डी का बहुत बड़ा दल यहां के महानगर, अलीगंज, विकास नगर में भी पहुंचा। इनके कहर से मडियांव, जानकीपुरम समेत आसपास के इलाकों में लोग घरों से बाहर नहीं निकल सके।

हालांकि लॉकडाउन होने का फायदा भी रहा। काकोरी कस्बा के काकोरी ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों गांवों में कठिंगरा, बड़ा गांव, मदारपुर तथा सकरा में इनका दल काफी देर तक मंडराता रहा। यहां पर कृषि विभाग के कर्मचारी इनको भगाने के लिए थाली, ढोल व मजीरा लेकर मुस्तैद थे। बड़ी संख्या में लोग तालियां बजाकर शोर मचा रहे थे। जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्रा के अनुसार केमिकल स्प्रे की व्यवस्था की जा रही है।

टिड्डियों का यह दल कल संडीला की तरफ देखा गया था। वही उन्नाव के फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के कई गांव पर भी यह दिखाई दिया था। यह दल आज सुबह उन्नाव की ओर से राजधानी के काकोरी ब्लाक में प्रवेश किया है। अभी यह दल गांव के ऊपर से उड़ती हुई नजर आ रही हैं। अभी कहीं बैठी नहीं है। कृषि विभाग का प्रयास है कि इनको कहीं पर बैठने ना दिया जाए । शाम तक राजधानी की सीमा से बाहर निकाल दिया जाए।

शहर में नगर निगम ने ढोल, नगाड़े व डीजे बजवाकर टिड्डियों को भगाने का काम किया। वहीं, पुलिस की गाड़ियों से हूटर व सायरन बजाकर टिड्डियों को भगाने का प्रयास किया गया। टिड्डी दल लखनऊ जनपद के चिनहट से होते हुए बाराबंकी की सीमा में प्रवेश कर गया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के रेंदुआ, गंज बस्ती, खसपरिया, माती सहित कई गांवों में यह दल मंडराता देखा गया है।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रीति किरण बाजपेई ने बताया कि टिड्डी दल रेदुआ से पल्हरी की ओर चली गई हैं। हरदोई से सीतापुर पहुंचा टिड्डी दल करीब 200 गांवों से गुजरा। परेशान किसानों ने थालियां, घंटा व ड्रम बजाकर टिड्डियों को भगाया। कृषि रक्षा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि टिड्डी दल को लेकर पहले से अलर्ट जारी है। सभी बीटीएम, एटीएम व अन्य अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...