back to top

असम में स्थानीय भाजपा नेता ने वित्तीय तनाव के चलते आत्महत्या की

लखीमपुर। असम के लखीमपुर जिले में भाजपा के एक स्थानीय नेता ने आर्थिक तंगी के कारण कथित तौर पर अपने घर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। लालुक पुलिस थाना प्रभारी (ओसी) सूरज डोले ने कहा कि व्यक्ति की पहचान मिथुनरंजन दास के रूप में हुई है। उन्होंने कहा, सोमवार सुबह सूचना मिलने के बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची और उनके घर के एक कमरे में शव लटका हुआ पाया। शव को पोस्टमॉर्टम और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं के लिए भेज दिया।

डोले ने कहा कि दास ने तीन पन्नों का हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें विभिन्न लोगों के नाम हैं, जिनपर उनकी बड़ी रकम बकाया थी। बांग्ला में लिखे नोट की एक प्रति पीटीआई-भाषा के पास उपलब्ध है। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी तनु को संबोधित करते हुए कहा है कि सरकारी एजेंसियों और व्यक्तियों पर उनके लाखों रुपये बकाया हैं। उन्होंने लिखा है, कुल मिलाकर लगभग 50 लाख रुपये बकाया हैं, जिसमें लालुक कॉलेज में एक कोविड केयर सेंटर में भोजन की आपूर्ति के लिए सरकार पर बकाया 17 लाख रुपये भी शामिल हैं।

 

दास की पत्नी तनु ने आरोप लगाया कि दास ने जल संसाधन और पीडब्ल्यूडी जैसे विभिन्न सरकारी विभागों से जो बड़े ठेके लिये, उनका अनुबंध भुगतान नहीं किया गया। तनु ने कहा, उन्होंने अनुबंध पर काम करने के लिए विभिन्न व्यक्तियों से ज्ण लिया था। हालांकि, उन्हें पूरा करने के महीनों बाद भी, कोई भुगतान नहीं किया गया। इसने हमारे दैनिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया और वह भारी मानसिक तनाव में थे।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...