back to top

उम्मीद की रोशनी

भयानक महामारी बनकर संपूर्ण मानव समाज को घुटनों के बल कर देने वाला कोरोना वायरस से सब कुछ दांव पर लगाकर लड़ रहे अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए और बीते तीन माह से पूरी दुनिया में भय, आशंका व अनिष्ट का पर्याय बनी इस महामारी के खिलाफ देशवासियों में जोश भरने के लिए प्रधानमंत्री की अपील पर पूरे देश ने रात्रि में 9 बजे अपने घरों की लाइटें बंद करके दीया, मोमबत्ती और फ्लैश लाइट जलाकर जिस तरह राष्ट्रीय एकता का प्रदर्शन किया गया, उससे न सिर्फ अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं की हौसला अफजाई हुई है बल्कि नेतृत्व के प्रति एक समर्थन भी व्यक्त किया गया कि संकट की इस घड़ी में देश सरकार के फैसलों के साथ खड़ा है।

दुनिया में पहले भी महामारियां आती रही हैं और लाखों, करोड़ों लोग उसके शिकार भी बनते रहे हैं। ब्लैक डेथ, स्पेनिश फ्लू, ग्रेट कालरा, ताऊन जैसी तमाम महामारियां आयीं लेकिन अंतत: मानव समाज महामारियों की अग्नि परीक्षा में और अधिक कुंदन बनकर निकला है। महामारियों के कारण दुनिया भर में अनुसंधान बढ़े हैं, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं जिसका सकारात्मक परिणाम है कि कोविड-19 पेंडमिक भले ही अपने फैलाव की दृष्टि से बहुत भयानक हो, लेकिन मृत्यु दर में यह पहले की तमाम महामारियों की तुलना में बहुत कम है।

इसका कारण यह है कि दुनिया दिनोंदिन प्रगति कर रही है और आज वैज्ञानिक इतने सक्षम हैं कि कोरोना की काट दो-चार महीनों में जरूर दूंढ लेंगे और अंतत: यह महामारी भी मारी जायेगी। जब तक इस महामारी की दवा का इजाद नहीं हो जाता है, कारगर प्रतिरक्षण वैक्सीन का विकास नहीं हो जाता, तब तक तो हमारी सावधानी ही बचाव और एकमात्र विश्वसनीय इलाज है।

ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा बार-बार राष्ट्रीय संबोधनों में लोगों को आगाह करना, प्रतीकों के माध्यम से देशवासियों में हौसला भरना और महामारी से लड़ रहे योद्धाओं का सम्मान करना और उनके प्रति राष्ट्र की एकजुटता दिखाना यह बताता है कि सरकार न सिर्फ महामारी से लड़ने का प्रयास कर रही है बल्कि जनमानस भी सरकार के कदमों के साथ पूरी दृढ़ता और एकजुटता से खड़ा है। अपने घरों, खिड़कियों और दरवाजों पर नौ मिनट की रौशनी सरकार और महामारी से सीधे लड़ रहे लोगों को संबल प्रदान करती है और यह बहुत जरूरी भी है।

पीएम ने 22 मार्च को शाम पांच बजे पांच मिनट तक थाली, घंटी आदि बजाकर महामारी के खिलाफ और योद्धाओं के समर्थन में देश की एकजुटता प्रदर्शित करने का अनुरोध था, तब देश ने इसका खुले मन से स्वागत और समर्थन किया। इसके बाद लॉकडाउन किया गया और तमाम तकलीफों के बावजूद एक समय कोरोना की वृद्धि पर नियंत्रण दिखने लगा था, लेकिन उसके बाद की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं ने हमारी लड़ाई को अधिक जटिल बना दिया है। ऐसे में यह जरूरी है कि हम सरकार और स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल बनाये रखें और पूरी सतर्कता से इसे हराने में हर संभव योगदान करें।

RELATED ARTICLES

पुरुषोत्तम माह खत्म, 12 जुलाई तक विवाह के लिए 17 शुभ मुहूर्त

19 जून से 4 जुलाई तक विवाह के शुभ मुहूर्त उपलब्धलखनऊ। पुरुषोत्तम माह के चलते करीब एक माह से शादी-विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्यों...

शहीदी दिवस : तेरा किया मीठा लगे हर नाम पदार्थ नानक मांगे…

शहर के गुरुद्वारों में श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस, भक्तों ने चखा लंगरलखनऊ। गुरुवार को श्री...

ज्येष्ठ प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी व्रत आज, बप्पा की होगी पूजा

सुख, समृद्धि, सन्तति तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती हैलखनऊ। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी का...

‘अंगूरदाना आम’ स्वाद में दशहरी को दे रहा टक्कर

लखनऊ। अंगूर तो आपने खूब खाए होंगे लेकिन अंगूर के आकार का आम क्या देखा है? अगर नहीं तो आपको बता दें कि इस...

पुरुषोत्तम माह खत्म, 12 जुलाई तक विवाह के लिए 17 शुभ मुहूर्त

19 जून से 4 जुलाई तक विवाह के शुभ मुहूर्त उपलब्धलखनऊ। पुरुषोत्तम माह के चलते करीब एक माह से शादी-विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्यों...

‘जश्न-ए-नाच’ की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समां बांधा

जश्न-ए-नाच राय उमानाथ बली में आयोजितलखनऊ। रिदम डिवाइन इंस्टीट्यूट ने सफलतापूर्वक अपना 22वां समर कैंप शोकेस, एलिस्टेयर 2026 -जश्न-ए-नाच राय उमानाथ बली में आयोजित...

नन्हे कलाकारों ने मोहा मन, बच्चों में दिखा आत्मविश्वास

स्टारडस्ट : व्हेयर ड्रिम्स टेक सेंटर स्टेज में बच्चों ने दिखाई प्रतिभालखनऊ। शुक्रवार को ताल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बौद्ध शोध संस्थान के सभागार में...

प्रभु श्री राम को देखना किसी उत्सव से कम नहीं होता : कनु पटेल

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्या का समापनलखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कलापत्रिका एवं जेबीएनएसएस अयोध्या द्वारा 15 से 19 जून तक संयुक्त...

युवापीढ़ी को प्राचीन भारतीय संस्कृति के साथ जोड़ें

जिनवाणी गौरव दिवस विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजनलखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग उ.प्र.) एवं इन्दिरा नगर दिगम्बर जैन...