back to top

दिल्ली के उपराज्यपाल ने दुनिया के सबसे बड़े कोविड केंद्र का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने रविवार को यहां राधा स्वामी सत्संग ब्यास में 10,000 बिस्तर वाले सरदार पटेल कोविड देखभाल केंद्र का रविवार को उद्घाटन किया जो दुनिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा केंद्र है। बैजल ने कहा कि यह केन्द्र महामारी से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैजल ने छतरपुर में स्थापित इस केंद्र में बिस्तरों, ऑक्सीजन सिलेंडर, संकेंद्रकों, वेंटिलेटरों, आईसीयू और चिकित्सा कर्मचारियों की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को केन्द्र का जिम्मा संभालने के लिए बधाई भी दी। इस केंद्र के संचालन के लिए नोडल एजेंसी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) होगी जबकि दिल्ली सरकार प्रशासनिक मदद दे रही है।

बैजल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और समर्थन से दिल्ली को दुनिया के सबसे बड़े कोविड-19 देखभाल केन्द्र में से एक केन्द्र मिला है, जो महामारी के खिलाफ जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, गंभीर रूप से बीमार रोगियों का विशेष ध्यान रखने और यदि आवश्यक हो तो उन्हें कोविड अस्पतालों में स्थानांतरित करने की सलाह दी है। एसडीएमसी को केंद्र में स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आईटीबीपी द्वारा कोविड केंद्र का प्रबंधन किया जाना सराहनीय है।

आईटीबीपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रविवार को कम से कम 20 रोगियों के इस केन्द्र में पहुंचने की संभावना है। यह केंद्र 1,700 फुट लंबा और 700 फुट चौड़ा है। इसका आकार फुटबॉल के करीब 20 मैदानों जितना है। इसमें 200 ऐसे परिसर हैं जिनमें प्रत्येक में 50 बिस्तर हैं।

यह केंद्र मामूली या बिना लक्षण वाले कोरोना वायरस मरीजों के लिए है। यह बिना लक्षण वाले उन संक्रमित लोगों के लिए उपचार केंद्र है जिनके घर पर पृथक रहने की व्यवस्था नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि यह दुनिया में इस तरह का सबसे बड़ा केंद्र है। राधा स्वामी सत्संग व्यास के स्वयंसेवक केंद्र के संचालन में सहायता देंगे।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...