back to top

लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह ने कहा-राष्ट्रपति ध्वज रेजिमेंट की भावना का प्रतीक 

लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह ने सेना चिकित्सा कोर के लिए राष्ट्रपति ध्वज प्रतिस्थापन भेंट किया

लखनऊ। सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के महानिदेशक (डीजीएडीएमएस) लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, पीएचएस और एएमसी के वरिष्ठ कर्नल कमांडेंट द्वारा 21 अक्टूबर 2023 को लखनऊ छावनी स्थित सेना चिकित्सा कोर, सेंटर और कॉलेज के प्लेटिनम जुबली परेड ग्राउंड में आयोजित एक भव्य समारोह में सेना चिकित्सा कोर के लिए प्रतिष्ठित प्रेसिडेन्ट कलर (राष्ट्रपति ध्वज) के प्रतिस्थापन को भेंट किया।

इस अवसर पर उनके साथ लेफ्टिनेंट जनरल अरिंदम चटर्जी, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, डीजीएमएस (आर्मी) और कर्नल कमांडेंट तथा सेना चिकित्सा कोर, सेंटर और कॉलेज, लखनऊ सेनानायक एवं एएमसी के अभिलेख प्रमुख तथा एएमसी के कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल वी साबिद सईद भी मौजूद थे।

इस ऐतिहासिक समारोह और परेड की अगुवाई कर्नल जी गिरी द्वारा की गयी। कर्नल जी गिरी की अगुवाई में भव्य सैंन्य परेड के उच्चतम अभ्यास को दर्शाया गया। इस ऐतिहासिक समारोह और सैन्य मार्च-पास्ट को बड़ी संख्या में सेवारत और सेवानिवृत कर्मियो के साथ-साथ कई सैन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी देखा ।

परेड की समीक्षा करने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह ने सेना चिकित्सा के समस्त सेवारत एवं सेवानिवृत सैन्य अधिकरियों सहित सभी रैंकों के सैन्य कर्मियों को उच्च दर्जे की सेवाऐं अर्जित करने के लिए प्रशंसा की एवं उनके परिवारों के लिए शुभकामनायें दी। उन्होंने सभी रैंकों को गर्व सम्मान और शानदार व्यावसायिकता के साथ देश की सेवा करने के लिए अपनी सराहना और शुभकामनाएं दीं ।

प्रेसिडेन्ट कलर अर्थात् राष्ट्रपति ध्वज रेजिमेंट की भावना का प्रतीक होता है। रजिमेंटल कलर के भाव और मूल्यों को दर्शाता है। यह प्रेसिडेन्ट कलर सेना चिकित्सा कोर को देश और विदेश के उतकृष्ट कार्य को मान्यता देने के उपलक्ष्य में मिला था। सर्वप्रथम तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एस राधाकृष्णन ने यह प्रेसिडेंन्ट कलर 03 अप्रैल 1966 को भारत-पाकिस्तान 1965 युद्ध के बाद प्रदान किया था। 57 गौरवशाली वर्षाे के बाद प्रेसिडेन्ट कलर (राष्ट्रपति ध्वज) को बदला गया है ।

सेना चिकित्सा कोर का 03 अप्रैल 1943 को गठन हुआ था। यह सबसे पुरानी कोर में से एक है और भारतीय सेना की स्थापना के बाद से ही भारतीय सशस्त्र बलों का अभिन्न अंग रही है। अपनी प्राथमिक भूमिका के अलावा आपदाओं और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सेवा प्रदान करने में सेना चिकित्सा कोर हमेशा देश और विदेश में भी नागरिकों को चिकित्सा प्रदान करने में हमेंशा अग्रसर रही हैं।

यह खबर पढ़े- पुलिस स्मृति दिवस में सीएम योगी बोले- शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है सरकार

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत

6,332 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं,...

बाहुबली 2 के 9 साल बेमिसाल: ‘द इटरनल वॉर’ के साथ वैश्विक मंच पर गूंजेगा माहिष्मती का जयघोष

मुंबई । भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ की रिलीज को आज नौ साल पूरे...

जकार्ता में खड़ी ट्रेन से टकराई सुपरफास्ट ट्रेन, 14 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा यात्री घायल

जकार्ता । इंडोनेशिया के जकार्ता के बाहरी इलाके में भीषण रेल हादसा हो गया है जहां दो ट्रेनों की भीषण टक्कर हो गई। इस...

ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल 5 को , बन रहा दुर्लभ संयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित है। वैसे तो सनातन धर्म में साल का हर मंगलवार विशेष होता...

मानस एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस पर हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ

सभी भक्तों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण कियालखनऊ। अयोध्या धाम मार्ग डालीगंज स्थित मानस एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस कार्यक्रम बड़े हर्षौल्लास के मनाया...

सुख-समृद्धि का प्रतीक नरसिंह जयंती कल

बुरी नजर से सुरक्षा और डर से मुक्ति मिलती हैलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि...

विशेष संयोग के साथ 2 मई से शुरू होगा ज्येष्ठ का महीना

ज्येष्ठ मास 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक रहेगालखनऊ। सनातन धर्म में ज्येष्ठ मास को अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक उन्नति का विशेष...

गुरु वह दीपक है, जो स्वयं जलकर शिष्य के जीवन को प्रकाशमान करता है : डॉ लीना मिश्र

बालिका विद्यालय में भारत विकास परिषद द्वारा गुरुवंदन-छात्राभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। गुरुवंदन-छात्राभिनंदन भारतीय शिक्षा-संस्कृति की उस गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, जिसमें गुरु और...

प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत

6,332 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं,...