back to top

देश में कोविड-19 के 75 हजार से कम नए मामले, ठीक होने की दर 83.01 प्रतिशत

नई दिल्ली। देश में करीब एक महीने बाद मंगलवार को कोविड-19 के एक दिन में 75 हजार से कम नए मामले सामने आए और एक हजार से कम लोगों की मौत हुई है। वहीं, संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या भी 51 लाख से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 70,589 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61,45,291 हो गई । वहीं 776 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 96,318 पर पहुंच गया है।

आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 51,01,397 हो गई है। इसी के साथ देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 83.01 प्रतिशत हो गई। उसके अनुसार देश में अभी 9,47,576 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 15.42 प्रतिशत है।

देश में कोरोना वायरस से मृत्यु दर 1.57 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख के पार और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 28 सितम्बर तक कुल 7,31,10,041 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 11,42,811 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 776 लोगों की मौत हुई उनमें से सबसे अधिक 180 लोग महाराष्ट्र के थे।

इसके अलावा मरने वालों में तमिलनाडु के 70, कर्नाटक के 59, उत्तर प्रदेश के 58, पश्चिम बंगाल के 56, पंजाब के 46, आंध्र प्रदेश के 37 और दिल्ली तथा मध्य प्रदेश के 35-35 लोग हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक वायरस से कुल 96,318 लोगों की मौत हुई है। इनमें सर्वाधिक 35,751 मौत महाराष्ट्र में हुई है।

इसके बाद तमिलनाडु में 9,383, कर्नाटक में 8,641, आंध्र प्रदेश में 5,745, उत्तर प्रदेश में 5,652, दिल्ली में 5,272, पश्चिम बंगाल में 4,837, गुजरात में 3,428, पंजाब में 3,284 और मध्य प्रदेश में 2,242 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक मरीज दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...