back to top

विधान परिषद चुनाव : भाजपा ने घोषित किये छह प्रत्याशी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपने 6 और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसके साथ पार्टी ने अब 30 जनवरी को रिक्त हो रही 12 सीटों के लिए अपने 10 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और केंद्रीय कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने शनिवार को छह और नाम की सूची जारी की। इसमें कानपुर के कद्दावर नेता सलिल विश्नोई का भी नाम है।

विश्नोई के अलावा सूची में पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, कुंवर मानवेंद्र सिंह, अश्वनी त्यागी, डॉ धर्मवीर प्रजापति और सुरेंद्र चौधरी के नाम शामिल हैं। गोविंद नारायण शुक्ल भाजपा के प्रदेश संगठन में काम कर रहे हैं और उनको सदन में भेजे जाने की लंबे समय से चर्चा की जा रही थी। इससे पहले भाजपा ने शुक्रवार को चार प्रत्याशियों का नाम घोषित किया था। इनमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य के नाम शामिल थे।

दूसरी तरफ, सपा ने अहमद हसन तथा राजेंद्र चौधरी को मैदान में उतारा है। अहमद हसन तथा राजेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन की अंतिम तिथि 18 नवंबर है। बता दें कि विधान परिषद सदस्य जिनका कार्यकाल 30 जनवरी को खत्म हो रहा है उनमे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, सपा के अहमद हसन, जो नेता उच्च सदन में नेता विपक्ष भी है, साहब सिंह सैनी, आशु मलिक, परिषद के मौजूदा सभापति रमेश यादव, राम जतन व वीरेंद्र सिंह और बहुजन समाज पार्टी के धर्मवीर सिंह अशोक प्रदीप कुमार जाटव और नसीमुद्दीन सिद्दीकी शामिल हैं। इसमें नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा से उच्च सदन गये थे, लेकिन उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद दल-बदल कानून के तहत उनकी सदस्यता पिछले साल ही निरस्त कर दी गयी थी।

RELATED ARTICLES

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...

अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ के नाम के खुलास से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप की जांच के सिलसिले में...

समझौते की खबर से बाजार में आयी नरमी, सेंसेक्स 1100 अंक उछला, रुपया भी हुआ मजबूत

अधिकारियों के अनुसार, शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक तौर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे...

अमेरिका-ईरान समझौते से कच्चे तेल के वायदा भाव में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट

नयी दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से ऊर्जा बाजारों में तेज बिकवाली के...

फीफा वर्ल्ड कप 2026 : जर्मनी कुल 239 गोल कर पांच बार की चैंपियन ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, कुराकाओ को 7-1 से रौंदा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदते हुए टूर्नामेंट का धमाकेदार जीत से आगाज किया है। इस शानदार प्रदर्शन...