back to top

फूड स्टॉल मालिक को थप्पड़ मारने के मामले में रैली से पहलेमनसे नेता हिरासत में

ठाणे (महाराष्ट्र)। पुलिस ने मराठी में बात नहीं करने पर एक फूड स्टॉल मालिक को थप्पड़ मारे जाने की घटना के विरोध में व्यापारियों के प्रदर्शन के जवाब में ठाणे में आयोजित की जाने वाली रैली से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता अविनाश जाधव को सोमवार देर रात हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मीरा भायंदर इलाके में महाराष्ट्र एकीकरण समिति द्वारा मंगलवार को स्तावित रैली के आयोजन की पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। पुलिस ने मनसे की ठाणे और पालघर काई के प्रमुख जाधव के मीरा भायंदर इलाके में प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश जारी किए। जाधव रैली में भाग लेने वाले थे। ठाणे पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि जाधव को ठाणे में उनके आवास से देर रात करीब साढ़े तीन बजे हिरासत में ले लिया गया।

राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे ने जाधव को हिरासत लिए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित रैली के मद्देनजर मीरा भायंदर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पुलिस ने इस रैली के आयोजन पर रोक लगा दी है। पिछले सप्ताह भायंदर इलाके में एक फूड स्टॉल मालिक को कुछ मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी में बात न करने पर थप्पड़ मार दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो में कुछ हमलावरों को मनसे के चिह्न वाले पटके पहने हुए देखा गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने पहले बताया था कि भोजन खरीदते हुए मलावरों में से एक ने फूड स्टॉल के मालिक से मराठी में बात करने को कहा जिस पर उसने आपत्ति जतायी।

इससे नाराज होकर आरोपी कार्यकर्ता स्टॉल मालिक पर चिल्लाने लगा। उसके साथ कुछ और लोग भी थे और उन्होंने स्टॉल मालिक को थप्पड़ मारा। मनसे के सात सदस्यों को बाद में हिरासत में लिया गया और पुलिस द्वारा उन्हें नोटिस दिए जाने के बाद छोड़ दिया गया। उनके खिलाफ दंगा करने, धमकी देने और हमला करने संबंधी भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।भायंदर इलाके के व्यापारियों ने फूड स्टॉल मालिक पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्वाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।

मीरा भायंदर-वसई विरार (प्रथम जोन) के पुलिस उपायुक्त प्रकाश गायकवाड़ द्वारा सोमवार को जारी निषेधाज्ञा के अनुसार, जाधव को मंगलवार को रैली में भाग लेने के लिए मीरा भायंदर में प्रवेश करने से रोक दिया गया है।आदेश में कहा गया है कि जाधव के खिलाफ विभिन्न थानों में संज्ञेय अपराधों के 28 मामले दर्ज किए गए हैं। गायकवाड़ ने आदेश में कहा कि जाधव के भायंदर आने से स्थिति बिगड़ सकती है तथा कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए क्षेत्र में उनके प्रवेश पर एक दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। गौरतलब है कि मनसे के सदस्य राज्य में वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और बैंकों में मराठी भाषा के उपयोग पर जोर देने की कोशिश कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...